{"_id":"5d887fbf8ebc3e93bc199cca","slug":"avoid-god-shani-picture-at-your-puja-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर क्यों नहीं रखी जाती शनिदेव की प्रतिमा","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
घर पर क्यों नहीं रखी जाती शनिदेव की प्रतिमा
Mon, 23 Sep 2019 02:36 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 23 Sep 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
shanidev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू धर्म में नियमित रूप से पूजा-पाठ करने का विशेष विधान है। भगवान की पूजा करने से मन में सकारात्मक भाव पैदा होते हैं। इसके लिए लोग सुबह-सवेरे अपने घरों में बने पूजास्थल या आस-पास के मंदिर में भगवान के दर्शन और उनकी आराधना करते हैं। घर पर बने पूजा स्थल में कई देवी-देवताओं की मूर्तियां रखी होती हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसे देवतों की मूर्तियां या फोटो को घर पर रखना वर्जित माना गया है। इन्हीं में से एक शनिदेव की मूर्ति को घर पर रखना वर्जित माना गया है।
विज्ञापन
शास्त्र के अनुसार शनिदेव की मूर्ति घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए बल्कि इनकी पूजा घर के बाहर किसी मंदिर में ही करने का विधान बताया गया है। मान्यता है कि शनिदेव को श्राप मिला हुआ है कि वे जिस भी किसी को देखेंगे, उसका अनिष्ट हो जाएगा। शनिदेव की दृष्टि से बचने के लिए घर पर उनकी मूर्ति नहीं लगानी चाहिए। अगर आप मंदिर में शनिदेव के दर्शन करने जाएं तो उनके पैरों की तरफ देखें ना कि उनकी आंखों में आंख डाल कर उनके दर्शन करें। ऐसे में यदि आप घर में शनि देव की पूजा करना चाहते हैं तो उनका मन में स्मरण करें। साथ ही शनिवार को हनुमान जी की भी पूजा करें और शनिदेव को भी याद करें। इससे भी शनि प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
शनिदेव के अलावा इनकी मूर्तियां भी ना रखें घरों पर
- राहु-केतु की मूर्ति
- नटराज की मूर्ति
- भैरव की मूर्ति