फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   according to vastu shastra do not keep these 5 things in your home

Vastu Tips: घर के अंदर नहीं होनी चाहिए ऐसी 5 चीजें, आती है दरिद्रता और परेशानियां

Wed, 09 Aug 2023 02:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 09 Aug 2023 02:39 PM IST
सार

घर में अगर नकारात्मक ऊर्जा वाली कोई ऐसी चीज होती है तो व्यक्ति को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक तीनों ही तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
according to vastu shastra do not keep these 5 things in your home
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व

विस्तार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दिशा के साथ-साथ घर में रखी हुई हर एक चीज का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह की ऊर्जाएं निकलती हैं। घर में मौजदू हर एक चीज से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है या फिर नकारात्मक। ऐसे में इन घरों में रहने वाले सदस्यों के ऊपर इन ऊर्जाओं का प्रभाव जरूर पड़ता है। घर में अगर नकारात्मक ऊर्जा वाली कोई ऐसी चीज होती है तो व्यक्ति को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक तीनों ही तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं घर में कौन-कौन सी चीजों के मौजूद होने पर नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। 
विज्ञापन


टूटी और बेकार हो चुकी चीजें
अक्सर यह देखने को मिलता है कि अगर घर में कोई चीज टूट गई है या फिर बेकार हो चुकी है तो उसे घर के कोनों में रख दिया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटी और बेकार हो चुकी वस्तुओं से हमेशा ही नकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती है। ऐसे में आपको टूटी हुई चीजों को फौरन ही घर से बाहर कर देना चाहिए। जिन घरों में टूटी-फूटी हुई चीजें पड़ी रहती हैं वहां पर दरिद्रता और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए
वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार पौधों को नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। जिन घरों में कांटेदार पौधे होते हैं वहां पर रहने वाले सदस्यों के बीच तनाव, विवाद और लड़ाई-झगड़े अक्सर होते हैं। ऐसे में घर के अंदर अगर आपने कोई कांटेदार पौधे को लगा रहा है तो उसे फौरन ही घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांटेदार पौधे से घर के अंदर नकारात्मकता को बढ़ावा मिलता है। 

बेड के सामने न लगाएं दर्पण
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेड के सामने दर्पण नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। बेड के सामने दर्पण लगा हुआ होने से व्यक्ति को नींद नहीं आती और मानसिक तनाव बढ़ता है। इसके अलावा शयन कक्ष में दर्पण नहीं लगाएं,ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में विश्वास की कमी आती है । इसके साथ ही पति-पत्नी में आपसी मतभेद भी बढ़ता है एवं पति-पत्नी को कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।

यहां नहीं होना चाहिए इलेक्ट्रॉनिक चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेड के आपपास कभी भी इलेक्ट्ऱॉनिक चीजें नहीं रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को अच्छी तरह से नींद नहीं आती है और स्वास्थ्य में उल्टा प्रभाव पड़ता है। इसलिए सोते समय सिरहने के पास कभी भी इस तरह की चीजों को नहीं रखना चाहिए।


घर में यहां न रखें जूते-चप्पल
जिन घरों में जूते-चप्पल इधर-उधर फैल हुए होते हैं वहां पर जल्दी ही नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो जाता है। बेड के नीचे या फिर मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है। 

यह भी पढ़ें-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed