{"_id":"64ec32a11e9b2953ae0b02ac","slug":"according-to-vastu-put-a-picture-or-statue-of-a-cow-increase-in-happiness-and-good-fortune-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vastu tips : वास्तु के अनुसार लगाएं घर पर गाय का चित्र या मूर्ति, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu tips : वास्तु के अनुसार लगाएं घर पर गाय का चित्र या मूर्ति, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि
Mon, 28 Aug 2023 11:07 AM IST
विनोद शुक्ला
अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:07 AM IST
सार
पूर्व-दक्षिण-पूर्व जोन में कामधेनु गाय रखने पर यह अंतर्द्वंद, दुःख और चिंताओं के लिए उत्तरदायी ऊर्जाओं को उत्पादक और फलदाई ऊर्जा में परिवर्तित करके आपकी इच्छाओं की पूर्ति में मदद करती है।
विज्ञापन
जिन घरों में गाय की सेवा होती है। ऐसे घरों में सर्व बाधाओं और विघ्नों का निवारण हो जाता है।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
वास्तु शास्त्र में बहुत-सी ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है। घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। गाय, भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। गौ पृथ्वी का प्रतीक है। गौ माता में सभी देवी-देवता विद्धमान रहते हैं। सभी वेद भी गौओं में प्रतिष्ठित है। गाय से प्राप्त सभी घटकों में जैसे दूध, घी, गोबर अथवा गौमूत्र में सभी देवताओं के तत्व संग्रहित रहते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार देवताओं और असुरों के बीच हुए समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में से एक कामधेनु गाय थी।
विज्ञापन
September Horoscope 2023: आपके लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल
विज्ञापन
- पूर्व-दक्षिण-पूर्व जोन में कामधेनु गाय रखने पर यह अंतर्द्वंद, दुःख और चिंताओं के लिए उत्तरदायी ऊर्जाओं को उत्पादक और फलदाई ऊर्जा में परिवर्तित करके आपकी इच्छाओं की पूर्ति में मदद करती है।
- वास्तु के मत से बछड़े को दूध पिला रही गाय को घर में रखने से योग्य संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। गाय के इस प्रतीक को दंपत्ति अपने बेडरूम में इस तरह रहें जिससे उनकी नज़र बार-बार इस पर पड़े।
- प्रसिद्ध वास्तु ग्रन्थ समरांगण सूत्र के अनुसार, भवन निर्माण का शुभारम्भ करने से पूर्व उस भूमि पर ऐसी गाय को लेकर बांधना चाहिए जो सवत्सा यानी कि बछड़े वाली हो। नवजात बछड़े को गाय जब गाय दुलारकर चाटती है तो उसका फैन भूमि पर गिरकर उसे पवित्र बनाता है और वहां के समस्त दोषों का निवारण स्वतः ही हो जाता है।
- जिन घरों में गाय की सेवा होती है। ऐसे घरों में सर्व बाधाओं और विघ्नों का निवारण हो जाता है। विष्णु पुराण के अनुसार जब श्री कृष्ण पूतना के दुग्धपान से डर गए तो नन्द दम्पति ने गाय की पूंछ घुमाकर उनकी नज़र उतारी और भय का निवारण किया।
- किसी भी साक्षात्कार,उच्च अधिकारी से भेंट आदि के लिए जाते समय गाय के दर्शन करके उसे हरा चारा खिलाकर निकलना वास्तु में शुभ माना गया है।
- वास्तु के अनुसार सिक्कों के ढेर पर बैठी हुई गाय को अपने घर और वर्कप्लेस पर लगाना बहुत ही अच्छा माना गया है। इसे यहाँ रखने से आशा के अनुरूप सफलता और समृद्धि मिलती है।
- घर या ऑफिस में कामधेनु गाय की प्रतिमा को रखना काफी लाभप्रद हो सकता है क्योंकि ये व्यक्ति के विचारों में सकरात्मक परिवर्तन लाकर उसकी सहनशीलता को बढ़ाती है, जिससे व्यक्ति सही निर्णंय लेने में सक्षम बनता है।
- करियर में सफलता प्राप्ति एवं माँ लक्ष्मीजी की कृपा पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में बांसुरी बजाते हुए राधा-कृष्ण और उनके पीछे कड़ी हुई गाय की तस्वीर लगाएं।
- भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कहा है कि जो प्राणी गाय की पूजा करता है, उस पूजा को मैं अपनी पूजा मानकर ग्रहण करता हूं। साथ ही गाय के खुरों से उठने वाली धूल को शरीर पर लगाना बहुत लाभकारी माना जाता है, इसको लगाने से नकारात्मक शक्तियां आपसे दूर रहती हैं।
विज्ञापन