{"_id":"67ecd627b704608a01061b44","slug":"these-essential-astrological-remedies-of-7-days-will-drive-away-misfortune-from-life-other-details-inside-2025-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Astrology Tips: जीवन से दुर्भाग्य को दूर भगाएंगे सात दिन के ये कारग उपाय, शनि देव को ऐसे करें प्रसन्न","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Astrology Tips: जीवन से दुर्भाग्य को दूर भगाएंगे सात दिन के ये कारग उपाय, शनि देव को ऐसे करें प्रसन्न
Wed, 02 Apr 2025 12:19 PM IST
दीक्षा पाठक
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:19 PM IST
सार
Astrology Tips For Week Days: आज की इस खबर में हम आपके लिए लेकर आए हैं सप्ताह के प्रत्येक दिन का एक विशेष ग्रह से संबंध होता है और उस दिन किए गए उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
रोजाना जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनुष्य के जीवन में कई परेशानियां आती हैं, जिससे निजात पाने के लिए वह हर उपाय करने के लिए तैयार रहता है। हालांकि, माना जाता है कि ग्रहों की स्थिति हमारे रोजाना के जीवन को काफी प्रभावित करते हैं। उन्हें अनुकूल बनाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय दिए गए हैं,जो बेहद आसान भी हैं और आसानी से किए भी जा सकते हैं। अगर आप भी इसी स्थिति से गुजर रहे हैं तो आज की इस खबर में हम आपके लिए लेकर आए हैं सप्ताह के प्रत्येक दिन का एक विशेष ग्रह से संबंध होता है और उस दिन किए गए उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ती है। आइए जानते हैं।
सोमवार का उपाय
कहते हैं कि सोमवार का दिन चंद्रमा से जुड़ा होता है। चंद्रमा मन की शांति का प्रतीक है। अगर किसी व्यक्ति के चंद्रमा की स्थिति कमजोर हो, तो व्यक्ति मानसिक तनाव, सर्दी-जुकाम, गठिया और आंखों की समस्याओं से घिर सकता है। इसे दूर करने के लिए सोमवार को शिवलिंग पर जल या दूध मिश्रित जल चढ़ाना शुभ होता है। ऐसा करने से जल्दी ही सारी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है।
मंगलवार का उपाय
कहा जाता है कि मंगल ग्रह का दिन मंगलवार होता है और मंगल ग्रह शक्ति, ऊर्जा और साहस का प्रतीक होता है। अगर किसी व्यक्ति के मंगल की दिशा कमजोर होती है तो यह क्रोध, रक्तचाप और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। मंगल दोष को शांत करने के लिए मंगलवार के दिन बजरंगबली की आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही उड़द, मूंग और तुअर की दाल दान करनी चाहिए।
विज्ञापन
बुधवार का उपाय
बुध ग्रह का दिन बुधवार होता है। बुध ग्रह बुद्धि और वाणी का प्रतीक हैं। अगर किसी व्यक्ति का बुध ग्रह कमजोर हो, तो व्यक्ति को संचार से जुड़ी परेशानियों, त्वचा रोग और व्यापार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही, लड्डू का भोग लगाकर दूर्वा अर्पित करने से भी लाभ मिलता है।
गुरुवार का उपाय
गुरुवार का दिन देव गुरु बृहस्पति का होता है, जो ज्ञान, धन और सुख-समृद्धि के दाता माने जाते हैं। अगर किसी व्यक्ति का बृहस्पति कमजोर हो, तो व्यक्ति को शिक्षा, कैरियर और वैवाहिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसे मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनें, पीले फल एवं अन्य पीली वस्तुएं दान करें।
शुक्रवार का उपाय
शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह का होता है, जो सौंदर्य, वैभव और भौतिक सुखों का प्रतीक है। यदि शुक्र कमजोर हो, तो व्यक्ति आर्थिक तंगी, वैवाहिक जीवन में अस्थिरता और शारीरिक दुर्बलता से प्रभावित हो सकता है। इसे ठीक करने के लिए शुक्रवार को किसी जरूरतमंद सुहागिन महिला को सुहाग की चीजें, जैसे चूड़ियां, सिंदूर और वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है।
शनिवार का उपाय
शनिवार का संबंध न्याय के देवता शनि से होता है, जो कर्मों के अनुसार फल देने के लिए जाने जाते हैं। यदि शनि की स्थिति प्रतिकूल हो, तो जीवन में कठिनाइयां, बाधाएं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। इसे शांत करने के लिए शनिवार को भगवान शिव को काले तिल मिले जल से स्नान कराएं और पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।