जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता आने वाले समय की जानकारी देता है, उसी प्रकार टैरो कार्ड भी व्यक्ति विशेष के लिए भविष्य से जुड़े अनेक पहलुओं के बारे में संकेत करता है।
Tarot weekly guidance : टैरो कार्ड से जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष -The Hermit
Aries (March 21 - April 19)
इस सप्ताह कोई भी फैसला लेने से पहले खूब सोच-विचार लें। परामर्श करने के पश्चात् ही कोई बड़ा निर्णय लें। किसी भी निर्णय की स्थिति में पहुंचने से पहले सारे पहलुओं पर गौर करें। काम और घर में बैलेंस बनाकर चलें। बड़ों की बातों पर ध्यान दें, कुछ ज्ञान ही मिलेगा।
शुभ अंक — 9
शुभ रंग — सफेद
विचार करें — धन खर्च करने पर थोड़ी लगाम लगाएं।
सतर्क करें — इस सप्ताह धैर्य से काम लेने की जरूरत है।
है।
वृषभ - Two of pentacles
Taurus (April 20 - May 20)
व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। नई पार्टनरशिप बिजनेस के लिए समय शुभ है। यात्रा का संयोग है। शुभ समय चल रहा है, निश्चित रूप से कार्यों में सफलता मिलेगी। पढ़ाई के लिए भी समय योगकारी है।
शुभ अंक — 2
शुभ रंग — पीला
विचार करें — अपने गोल पर फोकस करें।
सतर्क करें — किसी के बहकावे में न आएं। समझदारी से काम लें।
मिथुन - Queen of swords
Gemini ( May 21 - June 20)
इस सप्ताह उत्साह बनाए रखें और साहस के साथ चुनौतियों का सामना करें और समस्याओं का हल निकालें। यह समय निर्णय लेने का है। मेहनत के बदले आपको ख्याति मिलेगी। अपनी टीम को साथ लेकर चलें। किसी से डरे नहीं। अक्ल से काम लें।
शुभ अंक — 4
शुभ रंग — लाल
विचार करें — दृढ़ निश्चय से अपने कार्य को अंजाम दें।
सतर्क करें — भयभीत न हों, आपके सामने जो लक्ष्य है, आप उसे हासिल कर सकते हैं।
कर्क - The Sun
Cancer (June 21 - July 22)
द सन
गलती हो जाने के बावजूद आप दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब हो जाएंगे। पार्टनर के साथ समय बिताएं। नए मेहमान के लिए तैयारी करें।
शुभ अंक — 3
शुभ रंग — केसरी
विचार करें — कुछ समय ध्यान में जरूर लगाएं। 10 मिनट तक ''ॐ'' का जाप करें।
सतर्क करें — क्रोध करने से बचें।