Tarot weekly guidance : टैरो कार्ड से जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह
मेष — Three of rods
Aries (March 21 - April 19)
यह सप्ताह अपने पुराने अपूर्ण कार्यों की सूची बनाएं ओर फिर एक-एक करके उन्हें खत्म करें। सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें। ऐसा करने पर आपको अपने कार्यों के लिए ज्यादा समय मिलेगा। खाने के समय जल्दबाजी न करें। थोड़ा समय टहलने के लिए जरूर निकालें।
शुभ अंक — 3
शुभ रंग — हरा
विचार करें — आपमें कूटनीति तथा बातचीत करने की अपार क्षमता है। इसका उपयोग करें।
सतर्क रहें — सेहत का ध्यान रखें। पेय पदार्थों का सेवन करते समय सावधानी बरतें।
वृषभ : Temperance
Taurus (April 20 - May 20)
इस सप्ताह जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। बिना सोचे-समझे खर्च न करें। कुछ नया लिखना चाहते हैं, तो आपके लिए यह समय अच्छा है। बेधड़क आगे बढ़ें।
शुभ अंक — 5
शुभ रंग — आसमानी
विचार करें — स्वयं का अनुशासन आपको अपने लक्ष्यों के करीब पहुंचने में मदद करेगा।
सतर्क रहें — लालच से बचें।
मिथुन : Five of cups
Gemini ( May 21 - June 20)
असफलताओं के कारण अपने लक्ष्य को न भूलें। यदि कुछ अलग, लीक से हटकर करना चाहते हैं, तो मेहनत से न डरें। प्रयास जारी रखें। बड़ों की मदद लें।
शुभ अंक — 4
शुभ रंग — लाल
विचार करें — जो भी पाना चाहते हैं, स्वयं के बलबूते पर ही मिलेगा।
सतर्क रहें — धैर्य को न छोड़ें। उत्साह से मेहनत पर ध्यान दें।
कर्क : Seven of swods
Cancer (June 21 - July 22)
संकट के समय में धैर्य बनाए रखें और तनाव से बाहर निकलने की कोशिश करें। नौकरी छोड़ना हल नहीं है। आप अपनी भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। अपने नजरिये को स्पष्ट करें।
शुभ अंक — 7
शुभ रंग — हरा
विचार करें — अपने आप पर पूरा भरोसा रखें।
सतर्क रहें — नए दायित्वों को देखकर घबराएं नहीं। सामना करें।