{"_id":"6afec118fd3e788862020090","slug":"aaj-ka-singh-rashifal-20-november-2026-today-leo-horoscope-in-hindi-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का सिंह राशिफल: घर में किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत हो सकती है, पढ़ें 20 नवंबर का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का सिंह राशिफल: घर में किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत हो सकती है, पढ़ें 20 नवंबर का राशिफल
Fri, 20 Nov 2026 05:05 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:05 AM IST
सार
Aaj Ka Singh Rashifal: आज आपकी मेहनत का शानदार परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं और कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग आत्मसम्मान को बेहद महत्व देते हैं और स्वभाव से साहसी, निडर तथा नेतृत्व करने की क्षमता रखने वाले होते हैं। इन्हें हर जगह अपनी अलग पहचान बनाना पसंद होता है और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करने की तीव्र इच्छा रहती है। हालांकि, कई बार इनका अहंकार और क्रोध रिश्तों में दूरी ला सकता है, इसलिए विनम्रता बनाए रखना इनके लिए आवश्यक है। गेहूं, गुड़ या तांबे से संबंधित वस्तुओं का दान करना इनके लिए शुभ माना गया है। सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपकी मेहनत का शानदार परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं और कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। निवेश के मामलों में भी सकारात्मक संकेत हैं, हालांकि कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही लें। प्रेम जीवन में मधुरता और नजदीकियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और साथ में सुखद समय बिताने का अवसर मिल सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को शांति और संतोष मिलेगा। घर में किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत हो सकती है या किसी मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। आज कामकाज के साथ रिश्तों और अपनी आंतरिक शांति को भी पर्याप्त महत्व दें।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन
नवंबर मासिक राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा महीना, खरीदारी में खर्च हो सकती है बड़ी रकम
नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
