फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Tarot ›   Tarot Card Reading 18 July 2025 know todayTarot Card Horoscope

18 July Ka Tarot Rashifal: कुंभ राशि वाले आज डट कर परेशानी का सामना करेंगे, पढ़ें दैनिक टैरो कार्ड राशिफल

Fri, 18 Jul 2025 07:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 07:05 AM IST
सार

18 July Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। ये न सिर्फ वर्तमान परिस्थितियों को उजागर करते हैं, बल्कि आने वाली घटनाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
Tarot Card Reading 18 July 2025 know todayTarot Card Horoscope
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala

विस्तार

18 July Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। ये न सिर्फ वर्तमान परिस्थितियों को उजागर करते हैं, बल्कि आने वाली घटनाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। दरअसल, टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। इसी क्रम में आइए जानते हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए टैरो कार्ड रीडिंग क्या लेकर आई है। 

विज्ञापन


इस समय ब्रह्मांड की ओर से आपके लिए दो बहुत महत्वपूर्ण संकेत आए है पार्टनरशिप और स्टैंड योर ग्राउंड । यदि आप किसी काम को किसी के साथ मिलकर करने का विचार कर रहे हैं। चाहे वह बिज़नेस पार्टनरशिप हो, टीम प्रोजेक्ट हो या किसी के साथ मिलकर कोई रचनात्मक प्रयास, यह बहुत शुभ संकेत है। यह कार्य आपको सफलता की ओर ले जाएगा। अगर आपके मन में किसी के साथ काम करने को लेकर थोड़ी सी भी शंका है, लेकिन कहीं न कहीं दिल से लगता है कि यह व्यक्ति या टीम आपके लिए सही हो सकती है, तो आगे बढ़ें। सिर्फ 1% भरोसे के साथ भी, यह साझेदारी आपको बहुत अच्छे परिणाम दे सकती है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, यदि आप किसी कारणवश अकेले आगे बढ़ना चाहते हैं, यानी सोलो काम करना चाहते हैं, तो भी ब्रह्मांड का स्पष्ट संदेश है डरें नहीं। स्टैंड योर ग्राउंड का अर्थ है  अपने फैसलों पर डटे रहें, आत्म-विश्वास रखें। हो सकता है कि आपको लग रहा हो कि आप अकेले सब नहीं संभाल पाएंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि आप सोलो भी बहुत कुछ कर सकते हैं। आपके भीतर पूरी क्षमता है। तो चाहे आप टीम के साथ काम करें या अकेले आगे बढ़ें, यूनिवर्स दोनों ही रास्तों पर आपको गाइड कर रहा है और सपोर्ट दे रहा है। खुद पर विश्वास रखें, अपनी अंतरआत्मा की सुनें, और जो रास्ता दिल कहे उस पर पूरे आत्म-विश्वास के साथ चलें। सफलता आपका इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Panchang: क्या होता है पंचांग, इसे कैसे देखा जाता है? जानिए ज्योतिष में इसका महत्व
Shani Vakri 2025: मीन राशि में शनि हुए वक्री, जानें मिथुन राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily rashifal, tarot readings, horoscope matching, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed