फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Tarot ›   Tarot Card Reading 05 June 2025 Today Tarot Card Rashifal Horoscope in hindi

05 June Ka Tarot Rashifal: सिंह राशि वाले भावनाओं में न बहें, जानें क्या कहती है टैरो रीडिंग आपकी राशि के लिए

Thu, 05 Jun 2025 07:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 07:54 AM IST
सार

Today Tarot Reading Of All Zodiac Signs:  जब थ्री ऑफ़ स्वोर्ड्स सामने आता है, तो यह सिर्फ दिल टूटने की कहानी नहीं कहता यह हमें अपने भीतर झांकने का मौका देता है।

विज्ञापन
Tarot Card Reading 05 June 2025 Today Tarot Card Rashifal Horoscope in hindi
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala

विस्तार

Today Tarot Rashifal: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की उन परतों को उजागर करते हैं जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जब  थ्री ऑफ़ स्वोर्ड्स सामने आता है, तो यह सिर्फ दिल टूटने की कहानी नहीं कहता  यह हमें अपने भीतर झांकने का मौका देता है। सिंह राशि के जातकों के लिए यह कार्ड जून के महीने में एक गहरा आत्ममंथन लेकर आया है। यह समय है यह समझने का कि दुख सिर्फ बाहर से नहीं आता, बल्कि कई बार हम खुद ही अपने दिल को तकलीफ़ पहुंचा रहे होते हैं।
विज्ञापन

Kendra Yog: शनि देव बनाएंगे शक्तिशाली केंद्र राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ

विज्ञापन
सिंह राशि वाले  किसी भावनात्मक दर्द या निराशा से गुजर रहे हैं। शायद आपने किसी पर भरोसा किया था, कोई सपना संजोया था या किसी रिश्ते में अपना सब कुछ लगा दिया था  और अब आप टूटे हुए महसूस कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि उस दिल टूटने की पूरी ज़िम्मेदारी किसी और की नहीं है। हो सकता है कि आप बार-बार खुद को ये कह रहे हों कि "उसने ऐसा किया", "उसने मेरा दिल तोड़ा", लेकिन थ्री ऑफ़ स्वोर्ड्स आपको याद दिलाने आया है कि आपके फैसले, आपकी उम्मीदें और आपकी चुप्पियां भी इस दर्द का हिस्सा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trigrahi Yog: मिथुन राशि में त्रिग्रही योग बनने से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, मिलेगी सफलता

यह कार्ड आपको दूसरों को दोष देना छोड़, अपने भावनात्मक अनुभवों की जिम्मेदारी लेने को कहता है। क्योंकि जब तक हम अपने दुख का कारण बाहर ढूंढ़ते रहेंगे, तब तक हीलिंग शुरू नहीं होगी। याद रखें, यह कार्ड आपके खुद को दोबारा संवारने का संकेत है। अपने इमोशंस की ज़िम्मेदारी लें, और खुद को वही प्यार दें जिसकी तलाश आप बाहर कर रहे थे। 
बाकी राशियों के लिए टैरो रीडिंग क्या कहती है? जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Angarak Yog 2025: केतु और मंगल की युति से धन-संपत्ति और सफलता के नए द्वार खुलेंगे, इन राशियों की किस्मत चमकेगी




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily rashifal, tarot readings, horoscope matching, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed