फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Swapna Shastra Seeing Lord Ganesha In Dream Meaning Sapne Mein Ganesh Ji Ki Murti Dekhna In Hindi

Swapna Shastra: यदि सपने में दिख जाए भगवान गणेश की मूर्ति, तो जानिए क्या है इसका मतलब

Wed, 07 Sep 2022 07:03 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 07 Sep 2022 07:03 PM IST
सार

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र अनुसार, सपने में भगवान गणेश की मूर्ति देखना बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब ये है कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। 

विज्ञापन
Swapna Shastra Seeing Lord Ganesha In Dream Meaning Sapne Mein Ganesh Ji Ki Murti Dekhna In Hindi
सपने में भगवान गणेश के दर्शन होने का क्या है मतलब? - फोटो : istock

विस्तार

Swapna Shastra: हिंदू धर्म में भगवान श्री गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है। एकदन्त दयावन्त चार भुजा धारी भगवान श्री गणेश की विधि विधान से पूजा-अर्चना करने से जीवन में समृद्धि आती है। भगवान गणेश भक्तों के लिए विघ्नहर्ता माने जाते हैं। पूजा आराधना से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन से विघ्न और बाधाओं को दूर कर देते हैं। गौरी पुत्र भगवान गणेश सभी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं और शुभता के भी प्रतीक हैं। धार्मिक मान्यता है कि गणपति बाप्पा की पूजा करने और व्रत रखने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। प्रतिदिन भगवान गणेश के दर्शन मात्र से पूरा दिन अच्छा बीतता है। वहीं यदि कोई व्यक्ति सपने में गणेश जी मूर्ति देखता है, तो इसका भी कुछ मतलब होता है। आइए जानते हैं सपने में भगवान गणेश जी को देखना कैसा होता है...

विज्ञापन

गणेश जी की मूर्ति सपने में देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार, सपने में भगवान गणेश की मूर्ति देखना बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब ये है कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है या फिर घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्य होने वाला है। लेकिन एक बात ध्यान रखें कि इस सपने के बारे में किसी को न बताएं। अन्यथा इसका फल नष्ट हो जाता है।

गणेश जी को सवारी करते देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार, यदि आप भगवान गणेश को सवारी करते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है ये है कि आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपने में गणेश जी की पूजा करना
यदि आप सपने में खुद को गणेश जी की पूजा करते हुए देखते हैं, तो बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। साथ ही आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश का आशीर्वाद मिलने वाला है। 

सपने में बप्पा का विसर्जन करते हुए देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार, यदि आप सपने में खुद को गणेश जी का विसर्जन करते हुए देखते हैं, तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इसका मतलब है ये कि आप पर कोई परेशानी आने वाली है। साथ ही आपको कोई आर्थिक नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed