{"_id":"647bc75c728216437a0c1e15","slug":"sunday-remedies-ravivar-upay-totake-doodh-ke-jyotish-upay-in-hindi-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunday Remedies: रविवार के दिन कर लें दूध का छोटा-सा उपाय, मिलेगी सुख समृद्धि","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Sunday Remedies: रविवार के दिन कर लें दूध का छोटा-सा उपाय, मिलेगी सुख समृद्धि
Sun, 04 Jun 2023 10:01 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 04 Jun 2023 10:01 AM IST
सार
कुंडली में ग्रहों-नक्षत्रों की अशुभ स्थिति को ठीक करने के लिए भी दूध के कई तरह के उपाय किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में दूध के चमत्कारी उपाय हैं जो हर समस्या से छुटकारा दिलाते हैं।
विज्ञापन
Sunday Remedies Ravivar Upay
विस्तार
Sunday Remedies: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। इसी तरह रविवार का दिन ग्रहों के अधिपति सूर्यदेव को समर्पित है। मान्यता है रविवार के दिन कुछ खास उपाय करने से आपको सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप रविवार के दिन दूध का छोटा-सा उपाय करेंगे तो इससे आपकी आर्थिक समस्याएं और ग्रह दोष दूर होंगे। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
विज्ञापन
रविवार के दिन जरूर करें दूध के ये उपाय
- रविवार की शाम पीपल वृक्ष के नीचे सरसों तेल का चौमुखी दीपक जलाने से कारोबार व नौकरी से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।
- रविवार के दिन चांदी के गिलास में पानी पीने से पैसों संबंधी परेशानियां दूर होती है। अगर आपके पास चांदी का गिलास नहीं है तो आप किसी धातु के गिलास में चांदी की अंगूठी डालकर पानी पीएं।
- यदि कुंडली में सूर्य कमज़ोर है तो रविवार की रात को आप अपने सिरहाने 1 गिलास दूध रखकर सोएं। अगले दिन साफ-सुथरे कपड़े पहनकर उस दूध को बबूल पेड़ की जड़ पर चढ़ाएं।
- रविवार के दिन माथे पर चंदन का तिलक लगाना शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माथे पर चन्दन लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
- दूध को चंद्रमा और शांति का कारक माना जाता है। अगर आप मानसिक रूप से परेशान रहते हैं या फिर जीवन में तनाव बहुत अधिक बढ़ गया है तो चंद्र देव को दूर्ध अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में शांति आती है।
- अगर आपको सोते समय लगातार बुरे सपने आते हैं तो थोड़े से चावलों को दूध से धोकर उसे नदी या झरने में बहा दें।
- किसी भी प्रकार की शारीरिक पीड़ा से परेशान हैं तो शिव मंदिर में जाकर कच्चे दूध में पानी मिलाकर 'ॐ जूं सः' मंत्र का जाप करें।इस मंत्र का जाप करने से शुभ फल मिलते हैं और हर पीड़ा दूर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन