Venus Transit 2025: शुक्र का वृषभ राशि में परिवर्तन, जानिए मेष राशि पर किस तरह का पड़ेगा प्रभाव
Venus Transit 2025 : मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह आपकी कुंडली के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। अब जब शुक्र का गोचर वृषभ राशि में हुआ है तो यह आपके दूसरे भाव में विराजमान होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र का दूसरे भाव में होना बहुत ही शुभ माना जाता है।
विस्तार
Venus Transit 2025 : 29 जून 2025 को शुक्र मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। वृषभ राशि शुक्र की स्वराशि मानी जाती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक भोगविलास, सुख-सुविधा, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने से मेष राशि पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।
शुक्र गोचर से मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह आपकी कुंडली के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। अब जब शुक्र का गोचर वृषभ राशि में हुआ है तो यह आपके दूसरे भाव में विराजमान होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र का दूसरे भाव में होना बहुत ही शुभ माना जाता है। कुंडली का दूसरा भाव धन का होता है और शुक्र का अपनी स्वराशि में होना यह आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होने की तरफ संकेत हैं। शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने के कारण मेष राशि के जातकों को भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। भोग-विलास और ऐशोआराम में आने वाले कुछ दिन व्यतीत होंगे। दोस्तों और परिजनों का भरपूर साथ आपको मिलेगा। इस दौरान आपको आर्थिक मामलों में लाभ और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
Shani Sadesati 2025: इस साल किन राशि के जातकों को परेशान करेगी शनि की साढ़ेसाती? जानें इससे राहत के उपाय
ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व
- वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को बहुत ही शुभ और लाभकारी ग्रह माना जाता है। कालपुरुष की कुंडली में यह दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं।
- शुक्र ग्रह का गोचर एक से दूसरी राशि में होने के लिए करीब 27 दिनों का समय लगता है।
- शुक्र मीन राशि में उच्च के होते हैं जबकि कन्या राशि में नीच की अवस्था में होते हैं। इसके साथ सभी 27 नक्षत्रों में ये पूर्वाषाढ़ा, भरणी और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी होते हैं।
- शुक्र ग्रह कुंडली में जब अपनी स्वराशि यानी वृषभ या तुला में या फिर अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान होकर कुंडली के केंद्र भाव में होते हैं तो मालव्य राजयोग का निर्माण होता है। इस योग से व्यक्ति को जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।
- इसके अलावा एक दूसरा राजयोग बनता है लक्ष्मी नारायण राजयोग। इस में बुध और शुक्र की युति किसी भाव में बनने पर होती है।
- जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर होते हैं, उनको जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- शुक्र के कमजोर होने पर व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं।
July Masik Rashifal 2025: ग्रहों की चाल के साथ क्या बदलेंगे आपके सितारे? यहां पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.