फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for starting a new restaurant in hindi know the vastu direction of cash counter

Vastu Tips: शुरू करने वाले हैं नया रेस्टोरेंट, तो जान लें कैश काउंटर की दिशा

Mon, 20 May 2024 03:21 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 20 May 2024 03:21 PM IST
सार

नया व्यापार शुरू करना एक रोमांचक और जोखिम भरा काम होता है। ऐसे में व्यापार को शुरू करने से पहले कुछ खास वास्तु के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी हो जाता है। 

विज्ञापन
vastu tips for starting a new restaurant in hindi know the vastu direction of cash counter
restaurant - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

क्या आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं या फिर अपने मौजूदा रेस्टोरेंट को नया रूप देना चाहते हैं? जब बात नए व्यापार को शुरू करने की हो तो सकारात्मक ऊर्जा के साथ मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी हो जाता है। नया व्यापार शुरू करना एक रोमांचक और जोखिम भरा काम होता है। ऐसे में व्यापार को शुरू करने से पहले कुछ खास वास्तु के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी हो जाता है। वास्तु शास्त्र वह विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। माना जाता है कि वास्तु के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपने घर के साथ-साथ कार्यस्थल में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ा सकते हैं, जिससे आपको सफलता, समृद्धि और खुशी प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में अगर आप भी नया रेस्टोरेंट शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स के बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन


सही जगह का चुनाव
अपनी रेस्टोरेंट के लिए ऐसी जगह चुनें जिसका आकार चौकोर या आयताकार हो। इससे ऊर्जा का संतुलित प्रवाह बना रहता है। साथ ही रेस्टोरेंट में देवी-देवताओं की मूर्तियों या धार्मिक चिन्हों को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना जरूरी है। उत्तर-पूर्व दिशा में देवी-देवताओं को रखने के लिए शुभ माना जाता है, बशर्ते उनका मुख पूर्व या पश्चिम दिशा की ओर हो। इससे रेस्टोरेंट में सकारात्मक माहौल बनता है। पूजा का स्थान हमेशा साफ और सुथरा रखें। इसे उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना बेहतर है। शौचालय में या जमीन के नीचे देवी-देवताओं को रखने से बचें। किसी भी तरह की अनियमित आकार वाली जगह न चुनें, इससे नकारात्मकता आ सकती है।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट का लेआउट और सामानों की व्यवस्था
रेस्टोरेंट का प्रवेश द्वार ऐसा हो जो ग्राहकों को आकर्षित करे और उन्हें आसानी से रेस्टोरेंट  के अंदर आने की अनुमति दे। एक खूबसूरत लेआउट बनाएं जो ग्राहकों को आसानी से रेस्टोरेंट में एंट्री करने में मदद करे। रेस्टोरेंट  में सामानों को प्रदर्शित करने के लिए अलमारियां और रैक का सही से इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टोरेंट में वातावरण
रेस्टोरेंट में सुखद और शांत वातावरण बनाने के लिए हल्का और आरामदायक संगीत बजाएं। तेज आवाज वाला या नकारात्मक संगीत न बजाएं।

रंगों का चुनाव
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रेस्टोरेंट या ऑफिस में हल्के रंगों का इस्तेमाल करें। दीवारों की तुलना में छत का रंग हल्का रखें। भूरे, गहरे नीले या काले जैसे रंगों का इस्तेमाल न करें, इन्हें अशुभ माना जाता है। इसके बजाय, रेस्टोरेंट  के पूर्व, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम दिशा में सफेद, ऑफ-व्हाइट या सिल्वर व्हाइट रंग का इस्तेमाल करें।

स्टॉक और सामानों को रखने की जगह
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कच्चे माल को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इससे आपके व्यवसाय में लाभ आता है। रेस्टोरेंट में पूरी जगह पर्याप्त रोशनी बनाए रखें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को रेस्टोरेंट  के अंदर दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें, इससे व्यवसाय में समृद्धि आती है। 


रसोई और कैश काउंटर की दिशा
किसी भी रेस्टोरेंट के लिए रसोई और कैश काउंटर ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। वास्तु के अनुसार रेस्टोरेंट में रसोई की दिशा दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए क्योंकि किचन में गैस या चूल्हा रखने के लिए यह सबसे शुभ दिशा है। साथ ही कैश काउंटर की बात की जाए तो इसकी दिशा पूर्व या उत्तर कोने में रिसेप्शन के पास रखा जाना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed