फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Trigrahi Yog In Aquarius Mercury Sun And Saturn Yuti In Kumbh Rashi

Trigrahi Yog: कुंभ राशि में बुध, सूर्य और शनि की युति, इन राशि वालों के लिए शुभ और इनको रहना होगा सतर्क

Tue, 20 Feb 2024 11:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 20 Feb 2024 11:33 AM IST
सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक कुंभ राशि में बुध-सूर्य-शनि की युति से मेष,वृष,सिंह, तुला,धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
Trigrahi Yog In Aquarius Mercury Sun And Saturn Yuti In Kumbh Rashi
कुंभ राशि में त्रिग्रही योग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजकुमार, बुद्धि के दाता और व्यापार के कारक ग्रह बुध आज यानी 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बुध कुंभ राशि में 07 मार्च तक रहेंगे फिर इसके बाद मीन राशि में गोचर होंगे। बुध के कुंभ राशि में गोचर करने से इस राशि में सूर्य और शनि के साथ युति बन गई है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्यदेव अभी कुंभ राशि में और शनि पहले से ही कुंभ राशि में विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में बुध, सूर्य और शनि की युति बन गई है।
विज्ञापन


वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार का दर्जा हासिल है। बुध ग्रह बुद्धि, वाणी और तर्कशक्ति से संबंधित होता है। ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छा रहता है व्यक्ति एक अच्छा वक्ता और तीव्र बुद्धि वाला होता है। वहीं जिन जातकों की कुंडली में बुध कमजोर होता है व्यक्ति को मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। वहीं सूर्य को ग्रहों का राजा, पिता और आत्मा का कारक ग्रह  माना जाता है। बुध और सूर्य के बीच आपस में मित्रता का भाव रहता है। बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य योग बनता है। इसके अलावा शनि को न्याय और कर्मफल दाता ग्रह माना जाता है। शनि के कुंभ राशि में होने से शश राजयोग का निर्माण हुआ है। 
विज्ञापन


बुध-शनि-सूर्य के युति से इन राशियों को लाभ
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक कुंभ राशि में बुध-सूर्य-शनि की युति से मेष,वृष,सिंह, तुला,धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। कुंभ राशि में त्रिग्रही योग से इन राशि वालों के बहुत सारे अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतनवृद्धि के संकेत हैं। कार्यो में आने वाली सभी तरह की बाधाएं दूर होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राशियों के पर मिलाजुला असर
कुंभ राशि में बुध-शनि-सूर्य की युति से मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के लोगों को आने वाला कुछ दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। कार्यों में कुछ छोटी-मोटी दिक्कतों से निजात मिलेगी। 


इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क
कुंभ राशि में त्रिग्रही योग से कर्क और मीन राशि के जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के खर्जों में इजाफा हो सकता है। लड़ाई-झगड़े होने के संकेत हैं। वाहन चलाते समय कोई दुर्घटना हो सकती है ऐसे में इन राशि वालों को सतर्क रहना होगा। 

Budh Gochar 2024: बुध के कुंभ राशि में गोचर से बना बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार 5 पौधे लगाने से दूर होती है गरीबी,धन-ऐश्वर्य की होती है प्राप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed