फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Shastra These Five Plants for the Blessings of Goddess Lakshmi News in Hindi

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार 5 पौधे लगाने से दूर होती है गरीबी, धन-ऐश्वर्य की होती है प्राप्ति

Fri, 23 Feb 2024 12:26 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 23 Feb 2024 12:26 AM IST
सार

वास्तुशास्त्र में कुछ पेड़-पौधे ऐसे हैं जो घर में सुख-समृद्धि लाते है और आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हैं।

विज्ञापन
Vastu Shastra These Five Plants for the Blessings of Goddess Lakshmi News in Hindi
घर में वास्तुदोष होने से व्यक्ति मानसिक रूप से हमेशा परेशान रहता है।

विस्तार

हर कोई व्यक्ति सुख-समृद्धि की चाह में खूब मेहनत करता है, लेकिन कभी-कभी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाते हैं। वास्तुशास्त्र में कुछ पेड़-पौधे ऐसे हैं जो घर में सुख-समृद्धि लाते है और आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर या आसपास कौन से पेड़-पौधे लगाएं जिससे घर में धन का आगमन हो।
विज्ञापन


मीठा नीम या करी पत्ता
वास्तु के अनुसार मीठा नीम या करीपत्ता लगाना अत्यंत शुभ व मंगलकारी होता हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगाने से जीवन में तरक्की के नए-नए मार्ग प्रशस्त होते हैं। इस दिशा में लगा ये पौधा आपके व्यवसाय में बरकत देगा।
विज्ञापन


क्रासुला 
वास्तु शास्त्र में क्रासुला के पौधे को बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है। इसे घर में लगाने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं। साथ ही, धन के नए रास्ते खुलते हैं। वास्तु के अनुसार, क्रासुला को घर के प्रवेश द्वार के दाएं ओर रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में ये पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है जिससे व्यक्ति को धन लाभ मिलता है। इसके साथ ही पदोन्नति और बिजनेस में लाभ मिलता है। ऑफिस या दुकान के कैश काउंटर के ऊपर क्रासुला का पौधा रख सकते हैं। इससे दोगुना धन लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Budh Gochar 2024: बुध के कुंभ राशि में गोचर से बना बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

आंवला
वास्तु शास्त्र में आंवले के पेड़ को अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इसके साथ ही घर में धन धान्य की बढ़ोतरी होती है। माना जाता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु     और मां लक्ष्मी का वास होता है। यदि आंवला के पेड़ को घर में लगा रहे हैं, तो उत्तर, पूर्व या फिर उत्तर- पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इस दिशा में लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस वृक्ष में नियमित रूप से जल देने से हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है और धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।  

Kitchen Vastu Tips: रसोई में करवाना चाहते हैं बदलाव, तो वास्तु के अनुसार करें रंगों का चयन

श्वेतार्क
पुराणों में श्वेतार्क को भगवान गणेश का ही स्वरूप माना गया है। इस पौधे पर हल्दी, अक्षत और जल चढ़ाने से घर में बरकत आती है। साथ ही सुख-शांति बनी रहती है। इस पौधे के पुष्प शिवजी और गणेशजी पर चढ़ते है,जिससे घर में सम्पन्नता आती है। वास्तु की मान्यता है कि इस पौधे के शुभ प्रभाव से घर में लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है और धन की कभी कमी नहीं होती है।

परिजात
धार्मिक मान्यता के अनुसार पारिजात के पेड़ पर स्वंय माता लक्ष्मी और नारायण वास करते हैं। पारिजात का पेड़ उत्तर की दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि पारिजात का फूल माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। पारिजात का वृक्ष घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में बरकत भी आती है। यदि वास्तु के अनुसार पारिजात का पौधा लगाते हैं तो घर में धन धान्य की कमी नहीं होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed