{"_id":"64ae3795e70b2553f8089509","slug":"sun-transit-in-cancer-zodiac-sign-know-impact-on-all-12-rashi-2023-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sun Transit 2023: सूर्यदेव का कर्क राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sun Transit 2023: सूर्यदेव का कर्क राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Wed, 12 Jul 2023 12:07 PM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:07 PM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2023: 17 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में होगा प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 17 जुलाई की सुबह 05 बजकर 07 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 17 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अतः अन्य राशियों के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम और उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। सफलताओं के बावजूद मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।

वृषभ राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ये परिवर्तन अनुकूल रहेगा। भाइयों से मतभेद पैदा न होने दें। धर्म और अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक दायित्व बढ़ेगा।

मिथुन राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। किसी महंगी वस्तु का करेंगे जिससे काफी धन व्यय होगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति न होने दें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। दाहिनी आंख की बीमारी से बचें।

कर्क राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के लाभ के स्रोत पैदा करेंगे। आपके प्रभाव वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय भी सराहनीय रहेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रतीक्षित परिणाम सार्थक सिद्ध होंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपके पक्ष में आने के संकेत। शादी-विवाह से संबंधित मामलों में थोड़ा और समय लगेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बने हुए हैं।