फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   sun transit 2026 surya gochar in taurus these zodiac sign will be lucky

Sun Transit 2026: 15 मई को सूर्य करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ

Mon, 11 May 2026 04:51 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 11 May 2026 04:51 PM IST
सार

Sun Transit 2026: सूर्यदेव 15 मई को राशि परिवर्नत करेंगे जिससे कई राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
sun transit 2026 surya gochar in taurus these zodiac sign will be lucky
सूर्य गोचर 2026 - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूर्यदेव हर माह राशि बदलते हैं जिससे पूरी राशि चक्र का एक पूरा चक्कर लगाने में एक साल का समय लगता है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और पद-प्रतिष्ठा पर खास प्रभाव पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य 15 मई को मेष राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। लेकिन इन सब में कुछ राशि वालों के ऊपर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से किन-किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


सूर्य गोचर और मेष राशि पर प्रभाव
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों के ऊपर काफी शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। सूर्यदेव मेष राशि के जातकों  के लिए उनके धन भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में सूर्य के गोचर से मेष राशि वालों को धन लाभ होता हुआ दिखाई देगा। व्ंयापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। 
विज्ञापन

Rahu Gochar 2026: राहु की चाल से देश-दुनिया में होगी हलचल, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर किसी चमत्कार से कम नहीं रहेगा। आपकी राशि में यह गोचर आपके लिए करियर में तरक्की के योग दिलाएगा। नौकरी में प्रमोशन के अवसरों में वृद्धि होगी। 

Bada Mangal 2026: दूसरे बड़े मंगल पर बन रहा मंगलादित्य योग, इन राशियों को मिलेगा सम्मान, सफलता और बड़ा लाभ

सूर्य गोचर और कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आपके भाग्य के स्थान पर होगा जिससे आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर में बेहतर अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed