फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bada Mangal 2026: दूसरे बड़े मंगल पर बन रहा मंगलादित्य योग, इन राशियों को मिलेगा सम्मान, सफलता और बड़ा लाभ

Mon, 11 May 2026 01:45 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Mon, 11 May 2026 01:45 PM IST
सार

Bada Mangal 2026: इस बार यह बड़ा मंगल ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन मंगलादित्य योग के साथ-साथ रुचक योग भी बन रहा है, जो बेहद शुभ माना जा रहा है। 

विज्ञापन
mangal Aditya Yog on Bada Mangal 2026 these zodiac sign will get benefits and shine
Bada Mangal 2026 - फोटो : अमर उजाला

Bada Mangal 2026: साल 2026 का दूसरा बड़ा मंगल 12 मई, मंगलवार को रखा जा रहा है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं और शीघ्र ही भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से साहस, आत्मबल और संकटों से राहत मिलने की मान्यता है। वहीं इस बार यह बड़ा मंगल ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन मंगलादित्य योग के साथ-साथ रुचक योग भी बन रहा है, जो बेहद शुभ माना जा रहा है। इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। साथ ही धन लाभ के योग भी संभव है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं। 



Saptahik Love Rashifal (11-17 May):कुंभ समेत 4 राशियों के रिश्तों में होगी नई शुरुआत, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल
13 मई को कुबेर दिशा में होंगे बुध, जानें किन राशियों को होगा धनलाभ

Trending Videos
mangal Aditya Yog on Bada Mangal 2026 these zodiac sign will get benefits and shine
Bada Mangal 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दूसरा बड़ा मंगल नई शुरुआत के संकेत लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस समय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। कला के क्षेत्र में लाभ होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपको धन लाभ मिलने की भी संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लंबे समय से रुके हुए कामों में भी गति आ सकती है।

mangal Aditya Yog on Bada Mangal 2026 these zodiac sign will get benefits and shine
Bada Mangal 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अचानक खुशखबरी लेकर आ सकता है। इस समय आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। मेहनत से धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। करियर में बदलाव के संकेत हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकते हैं। विवाह के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। रुके हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार और रिश्तों में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

Shani Vakri 2026: कुछ दिनों में शनि होंगे वक्री, इन 5 राशि वालों के जीवन में हो सकती हैं उथल-पुथल

विज्ञापन
विज्ञापन
mangal Aditya Yog on Bada Mangal 2026 these zodiac sign will get benefits and shine
Bada Mangal 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह बड़ा मंगल बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है। जिन घरेलू समस्याओं को लेकर आप कुछ समय से परेशान चल रहे थे, उनमें कुछ सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ होगा। लंबे समय से चल रही परेशानियों में राहत मिल सकती है और मन में नई ऊर्जा महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रह सकता है।

Rahu Gochar 2026: राहु की चाल से देश-दुनिया में होगी हलचल, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे टेंशन
Mangal Gochar 2026: मंगल का अपनी राशि में प्रवेश आज, इन राशियों की पलटेगी किस्मत
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed