फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shukra Gochar 2025 On Cancer Impact On Aries Zodiac Signs

Shukra Gochar 2025: शुक्र का कर्क राशि में गोचर, जानिए मेष राशि वालों पर किसी तरह पड़ेगा प्रभाव

Sat, 23 Aug 2025 06:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 23 Aug 2025 06:36 PM IST
सार

Shukra Gochar 2025: मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने से यह आपके चौथे भाव में हुआ है। शुक्र का चौथे भाव में गोचर बहुत ही अच्छा फल देने वाला साबित होगा।

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 On Cancer Impact On Aries Zodiac Signs
शुक्र राशि परिवर्तन 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shukra Gochar 2025: भौतिक सुख-सुविधाओं, ऐश्वर्य, सौंदर्य, कला, साहित्य, सिनेमा और लग्जरी चीजों के कारक ग्रह शुक्र 21 अगस्त 2025 को बुध की राशि मिथुन की यात्रा को छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र कर्क राशि में 15 सितंबर 2025 तक रहेगा। यानि शुक्रदेव 21 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव होते हैं और चंद्रमा की शुक्र ग्रह के साथ शत्रुआ को भाव रखते हैं। शुक्र के चंद्रमा की राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र गोचर का मेष राशि के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन


मेष राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने से यह आपके चौथे भाव में हुआ है। शुक्र का चौथे भाव में गोचर बहुत ही अच्छा फल देने वाला साबित होगा। कई चीजों में आपको अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी हर तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। इस दौरान आपको भूमि, भवन और माता का सुख मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको इस दौरान अपने संपर्कों का खास ख्याल रखना होगा। लोगों संग आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। 
विज्ञापन


ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह होते हैं। कन्या शुक्र ग्रह की नीच राशि मानी जाती है जबकि मीन उच्च राशि होती है। जिन लोगों की कुंडली में शु्क्र ग्रह स्थिति कमजोर होती है। उन्हें आर्थिक परेशानियां और सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके उलट अगर कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत भाव में होते हैं तो व्यक्ति को सभी तरह की भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके

कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में उसका मन नहीं लगता।

Lucky Rashifal: इस सप्ताह इन तीन राशि वालों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की, मिलेंगे मनचाहे परिणाम

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

कमजोर शुक्र को मजबूत करने के उपाय
-   वृषभ और तुला राशि के जातकों को हीरा धारण करना चाहिए।
-    शुक्रवार को व्रत रखें और सफेद वस्तुओं का दान करें।
-   शुं शुक्राय नम: या शुं शुक्राय नम:” का कम से कम 108 बार जाप करें।
-   गाय को रोज सुबह रोटी खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed