फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani ka kumbh rashi me margi impact all zodiac signs

Shani Margi: शनि का कुंभ राशि में मार्गी, किन राशि के लिए शुभ और किनको रहना होगा सतर्क

Mon, 13 Nov 2023 01:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 13 Nov 2023 01:32 PM IST
सार

शनि 17 जून 2023 को वक्री हुए थे जो अब बीते 4 नवंबर 2023 को मार्गी हो गए हैं। शनि का कुंभ राशि में मार्गी होना, मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के जीवन पर कैसा डालेगा असर

विज्ञापन
shani ka kumbh rashi me margi impact all zodiac signs
shani margi 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shani Margi 2023: शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं इस कारण से इनका शुभ-अुशभ प्रभाव सभी राशि के जातकों और देश-दुनिया पर लंबे समय तक रहता है। शनि अभी अपनी स्वंय की राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं और अगले साल यानी 2024 में भी इसी राशि में रहेंगे। शनि 17 जून 2023 को वक्री हुए थे जो अब बीते 4 नवंबर 2023 को मार्गी हो गए हैं। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि जिन जातकों के लिए शुभ होते हैं उनके लिए शनि का मार्गी होना लाभदायक हो सकता है वहीं दूसरी तरफ जिन जातकों के लिए शनि अशुभ है यानि खराब परिणाम वाले ग्रह हैं उनके लिए शनि का मार्गी होना शुभ नहीं होंगे। इस तरह से 4 नवंबर से शनि का मार्गी होना कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित हो सकते हैं। शनि का मार्गी होना आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


मेष राशि
मेष राशि के जातकों की कुंडली में शनि 10वें भाव और लाभ भाव के स्वामी होते हैं। शनि का मार्गी होना आपके लाभ भाव को प्रभावित कर रहे हैं। इस तरह से आपके लाभ में बढ़ोत्तरी हो सकती है और कार्यो में आ रही रूकावटें थम सकती हैं।
विज्ञापन


वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में शनि भाग्य और कर्म भाव के स्वामी होते हैं। शनि का मार्गी होना आपके करियर के स्थान को प्रभावित कर रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। धन लाभ के अवसरों में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में शनि आठवें और भाग्य भाव के स्वामी होते हैं। शनि का मार्गी आपके भाग्य भाव में हो रहा है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने की संभावना है।  

कर्क राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए शनि सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं और शनि का मार्गी आपके 8वें स्थान पर हो रहा है। ऐसे में शनि का मार्गी होना इस राशि के जातकों को कुछ कठिनाईयों में डाल सकता है। सावधानी रखनी होगी। 

सिंह राशि
शनिदेव सिंह राशि के जातकों की कुंडली में छठे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। इस समय शनि आपके सातवें भाव में मार्गी हैं। ऐसे में दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

कन्या राशि
इस समय शनि आपके छठे भाव पर प्रभाव डाल रहे हैं। शनि आपकी कुंडली में पांचवें और छठे भाव के स्वामी होते हैं। ऐसे में आपको अच्छे और शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि और परेशानियां दूर होंगी। 

तुला राशि
शनि आपके पांचवें भाव में मार्गी हुए हैं और शनि आपकी कुंडली में चौथे और पांचवें स्थान के स्वामी होते हैं। आपके लिए शनि का मार्गी होना शुभ नहीं कहा जा सकता है। परेशानियों में वृद्धि और धन हानि की संभावना है।  

वृश्चिक राशि
शनि का मार्गी होना आपके चौथे भाव पर प्रभावित हो रहे हैं। शनि आपकी कुंडली में तीसरे और चौथे भाव के स्वामी होते हैं। आपको सकारात्मक परिणाम कम ही मिलेंगे। चिंताओं में इजाफा हो सकता है। 

धनु राशि
आपकी राशि में शनि तीसरे भाव में मार्गी हैं। शनि आपकी कुंडली में दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। शनि आपको अच्छे परिणाम देने के लिए बाध्य होंगे। धन लाभ और मान-सम्मान में इजाफा होगा।

मकर राशि
मकर राशि में शनि दूसरे भाव में मार्गी हैं और शनि आपके लग्न और दूसरे भाव के स्वामी होते हैं। आर्थिक स्थिति में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। सतर्क होकर रहना होगा। 


कुंभ राशि
इस समय शनि आपके पहले भाव में ही मार्गी हैं और आपकी कुंडली में शनि लग्न स्वामी के साथ द्वादश भाव के स्वामी हैं। आपके लिए शनि का मार्गी अच्छा नहीं कहा जा सकता है। 

मीन राशि
शनि आपके व्यय भाव में हैं और आपकी कुंडली में लाभ और व्यय भाव के स्वामी हैं। इस तरह के शनि का मार्गी होना आपके खर्चो में बढ़ोतरी करवा सकता है। 

Rashifal 2024: गुरु-शनि के प्रभाव से साल 2024 में इन राशियों की चमकेगी किस्मत,धन-दौलत में होगा इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed