फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal 2024: गुरु-शनि के प्रभाव से साल 2024 में इन राशियों की चमकेगी किस्मत,धन-दौलत में होगा इजाफा

Mon, 13 Nov 2023 12:17 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 13 Nov 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
rashifal 2024 new year predictions yearly horoscope these zodiac signs will be luck and get money happiness
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

Rashifal 2024: नया साल 2024 के शुरू होने में अब ज्यादा दिन शेष नहीं बचे हैं। सभी को नए साल का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि जो कार्य वर्तमान साल में नहीं सफल हुए उनके आने वाले नए साल में होने की उम्मीद होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए साल पर ग्रहों और नक्षत्रों की चाल व दशा में विशेष बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे में आने वाले नए साल 2024 में भी कुछ इसी तरह का संयोग बनकर आने वाला है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक साल 2024 में शनि और गुरु ग्रह की विशेष स्थिति रहेगी। साल 2024 में न्याय और कर्मफलदाता शनि अपनी स्वयं की राशि कुंभ में ही विराजमान रहेंगे। इसके अलावा गुरु मई 2024 तक अपनी स्वयं का राशि में मौजूद रहेंगे फिर शुक्र ग्रह की राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा पूरे साल राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। साल 2024 में चार प्रमुख ग्रहों की स्थिति कई राशि के जातकों के जीवन में शुभ संकेत और खुशियां आने के संकेत हैं। आइए जानते है साल 2024 किन-किन राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा।

rashifal 2024 new year predictions yearly horoscope these zodiac signs will be luck and get money happiness
Mesh Rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
साल 2024 मेष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा बीतेगा। मेष राशि में शुभ ग्रह देवगुरू बृहस्पति मई तक विराजमान रहेंगे। इस तरह से मेष राशि के जातकों का भाग्य चमकेगा और हर एक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। साल 2024 में लाभ के कई अवसर और सफलताएं हासिल होंगे। आपका समाज में मान-सम्मान और धन में वृद्धि के योग बनेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए साल 2024 बहुत अच्छा साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

rashifal 2024 new year predictions yearly horoscope these zodiac signs will be luck and get money happiness
kark rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
साल 2024 के शुरुआती महीने में गुरु ग्रह आपकी राशि से 10वें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में साल 2024 में अच्छी आमदनी और सफलता हासिल होगी। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पूरे साल शनि की कृपा कर्क राशि के जातकों के ऊपर बनी रहेगी इस कारण से धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साल भर आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के संकेत है। पारिवारिक और वैवाहिक स्थिति अच्छी रहेगी वहीं सेहत के मामले में साल 2024 आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2024 new year predictions yearly horoscope these zodiac signs will be luck and get money happiness
vrishchik rashi - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी आने वाला नया साल खुशियां लेकर आएगा। साल के आरंभ में सूर्य के साथ मंगल आपकी राशि में दूसरे भाव में विराजमान होंगे। इसके अलावा आपके ऊपर शुक्र और बुध ग्रह शुभ प्रभाव बना रहेगा। करियर में अच्छी सफलता और मान-सम्मान के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और मेल-मिलाप रहेगा। छात्रों को शिक्षा में सफलता हासिल होने के अच्छे संकेत हैं। 

विज्ञापन
rashifal 2024 new year predictions yearly horoscope these zodiac signs will be luck and get money happiness
Kumbh Rashi - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
साल 2024 में शनि देव पूरे साल अपनी स्वयं की राशि कुंभ में रहेंगे इसके अलावा इस राशि में गुरु नए साल पर  राशि परिवर्तन करके तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। इस तरह से साल 2024 में कुंभ राशि के जातकों पर गुरु-शनि दोनों का प्रभाव रहेगा। शनि-गुरु की शुभ द्दष्टि  आपको पूरे साल अच्छे परिणाम देंगे। कार्यों में सफलताएं और धन लाभ के संकेत हैं। नौकरी में प्रगति और व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे धन कमाने के अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। नई योजनाओं में आपको सफलताएं मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed