फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani dev never happy these people who have these type of bad habits

Shani Dev: इन लोगों पर हमेशा ही शनिदेव रहते हैं नाराज, रखते हैं अपनी अशुभ द्दष्टि

Sun, 26 Feb 2023 10:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 26 Feb 2023 10:27 AM IST
सार

जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव अशुभ होते हैं या फिर ऐसे लोग जो अपने कर्मों से शनिदेव को रुष्ट कर देते हैं शनिदेव की अशुभ छाया उन पर पड़ते ही उनका जीवन कष्टों से बीतता है।

विज्ञापन
shani dev never happy these people who have these type of bad habits
शनिदेव के दिव्य मंत्र ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ का जप करने से प्राणी भयमुक्त रहता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। इनके मंद गति से चलने के कारण जातकों के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव लंबे समय तक रहता है। इसी कारण से लोग अक्सर शनिदेव की अशुभ द्दष्टि से घबराते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव शुभ होते हैं या फिर शनिदेव उसके कर्मों से प्रसन्न होते हैं वे उसके जीवन में सुख और सौभाग्य की बारिश कर देते हैं। व्यक्ति को नौकरी और बिजनेस में अच्छी सफलता और ऊंचा मुकाम हासिल करता है। समाज में उसका मान-सम्मान बढ़ता है। वहीं जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव अशुभ होते हैं या फिर ऐसे लोग जो अपने कर्मों से शनिदेव को रुष्ट कर देते हैं शनिदेव की अशुभ छाया उन पर पड़ते ही उनका जीवन कष्टों से बीतता है। आइए जानते है शनिदेव किस तरह के लोगों से नाराज रहते हैं। 

विज्ञापन


इन लोगों पर हमेशा रहती है शनिदेव की अशुभ छाया

- जो लोग किसी गरीब या असहाय व्यक्ति की मदद करने के बजाय उनको कष्ट देते हैं शनिदेव उनके ऊपर अपनी अशुभ द्दष्टि डालते हैं।
- जो लोग हमेशा गंदगी में रहना पसंद करते हैं या फिर अपने आलस्य के कारण साफ-सफाई नहीं करते हैं। अपने नाखूनों और बालों का लंबा और गंदा करते हैं उन पर शनि की कुद्दष्टि पड़ती है। 
विज्ञापन

- जो लोग किसी बेजुबान जानवार को परेशान करते हैं खास तौर पर कुत्ते को मारते पीटते हैं शनिदेव उनसे नाराज ही रहते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनिदोष रहता है उन्हें कुत्तों की सेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जो लोग अपने माता-पिता या बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते हैं और महिलाओं को बुरा बोलते हैं शनिदेव उनसे नाराज रहते हैं। 
- जो लोग अक्सर किसी दूसरे व्यक्ति को छल, कपट और बुरी नजर से धोखा देते हैं शनिदेव उन पर बुरी द्दष्टि डालते हैं। ऐसे लोगों को कुछ देर के लिए लाभ जरूर मिलता है लेकिन उन्हें कभी भी लंबे समय तक सकून नहीं मिल पाता है।
- जो लोग किसी बुरी लत में लग जाते हैं जैसे जुआ या सट्टा खेलना, मांस-मदिरा का सेवन करना आदि शनिदेव उन पर प्रसन्न नहीं होते हैं। 
- जो लोग कभी मंदिर नहीं जाते हैं या देवी-देवताओं का अनादर करते हैं। शनिदेव उनको कष्ट देते हैं। 

यह भी पढ़ें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed