फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shadashtak Yog 2025 Mars and Saturn Conjunction These Zodiac Sign Need To Be Cautious

Shadashtak Yog 2025: षडाष्टक योग से इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर, हो सकती है धन हानि

Thu, 19 Jun 2025 06:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 19 Jun 2025 06:53 PM IST
सार

shadashtak yog 2025: जब शनि और मंगल एक विशेष कोणीय अवस्था में होते हैं तो षडाष्टक नाम का योग माना जाता है। जैसे कि आपको मालूम है शनि मीन राशि में और मंगल सिंह राशि में हैं और केतु के साथ युति करके खतरनाक योग बना रहे हैं।

विज्ञापन
Shadashtak Yog 2025 Mars and Saturn Conjunction These Zodiac Sign Need To Be Cautious
षडाष्टक योग बहुत ही कष्टकारी होता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shadashtak Yog 2025: वैदिक ज्योतिष में जहां एक तरफ शुभ योग के निर्माण होने से जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है, वहीं दूसरी तरफ ग्रहों के योग से अशुभ योग भी बनते हैं। 20 जून को शनि-मंगल के साथ 150 अंश पर शनि होंगे। आपको बता दें कि शनि अभी मीन राशि में विराजमान है जहां से अपनी विशेष द्दष्टि डालते हैं। जब शनि और मंगल एक विशेष कोणीय अवस्था में होते हैं तो षडाष्टक नाम का योग माना जाता है। जैसे कि आपको मालूम है शनि मीन राशि में और मंगल सिंह राशि में हैं और केतु के साथ युति करके खतरनाक योग बना रहे हैं। शनि के षडाष्टक योग से कई राशियों के लिए मुश्किलें आ सकती है। 
विज्ञापन


मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि मंगल का षडाष्टक योग अच्छा नहीं माना जाता है। मेष राशि में मंगल और शनि द्वादश भाव में विराजमान और वहीं मंगल-केतु के साथ युति होने से कई तरह के मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। सेहत में बुरा असर देखने को मिलेगा। आपको वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। वाहन चलाते समय आपको दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

Budh Gochar 2025: बुध के कर्क राशि में गोचर करने से इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, मिलेगा धन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि-मंगल का षडाष्टक योग कुछ परेशानियां ला सकता है। धन सबंधी परेशानियों से दो चार होना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में बुरा असर देखने को मिलेगा। जो लोग निवेश करना चाह रहे हैं उनके लिए समय अच्छा नहीं है। व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर बॉस या वरिष्ठों से डांट-फटकार हो सकती है, जिससे मनोबल कम हो सकता है। पड़ोसियों या आस-पास के लोगों से झगड़े या विवाद की संभावना भी बनती है।

Numerology : संकट को पहले ही भांप लेते हैं इस मूलांक के लोग, बिजनेस में बनाते हैं अलग पहचान

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए षडाष्टक योग अच्छा नहीं रहेहा। आपको मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में अड़चनें आ सकती है। पैसों से तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत संबंधी परेशानियों में इजाफा होगा। स्वास्थ्य के मामले में भी सावधानी बरतें क्योंकि छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, खासकर थकान, सिरदर्द या तनाव से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं, जिससे काम का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।

Gajkesari Yog: 24 जून से वृषभ समेत इन दो राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव, बन रहा है गजकेसरी राजयोग


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed