फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Scorpio Monthly Horoscope October 2026 Vrishchik masik rashifal October monthly rashifal

नवंबर मासिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं, खर्चों का रखना होगा ध्यान

Sat, 31 Oct 2026 02:34 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 31 Oct 2026 02:34 PM IST
सार

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करें।

विज्ञापन
Scorpio Monthly Horoscope October 2026 Vrishchik masik rashifal October monthly rashifal
नवंबर मासिक राशिफल - फोटो : AI

विस्तार

वृश्चिक राशि जल तत्व की राशि है और इसके स्वामी मंगल देव हैं। इस राशि के जातक साहसी, दृढ़ निश्चयी, रहस्यमयी और कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने वाले होते हैं। इनमें चुनौतियों का सामना करने की विशेष क्षमता होती है। आइए जानते हैं कि नवंबर का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


वृश्चिक राशि (नवंबर मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करें। जरूरत पड़ने पर अपने अनुभवी शुभचिंतकों या गुरु का मार्गदर्शन जरूर लें। महीने के पहले हिस्से में व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन खर्चों की अधिकता आर्थिक संतुलन बिगाड़ सकती है। इसलिए आमदनी और खर्च के बीच तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा।
विज्ञापन


दूसरे सप्ताह में कानूनी मामलों या कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान किसी करीबी व्यक्ति के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। हालांकि महीने के मध्य में परिस्थितियां आपके अनुकूल होने लगेंगी और करियर व कारोबार में अपेक्षित सफलता मिलने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के काम की वरिष्ठ अधिकारी सराहना कर सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को पदोन्नति मिलने की संभावना है, जिससे कार्यस्थल के साथ परिवार में भी उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। महीने के उत्तरार्ध में कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और बचत में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
पारिवारिक और प्रेम संबंधों के लिए यह महीना अनुकूल रह सकता है। करीबी लोगों के साथ कभी-कभार छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन इससे रिश्तों पर कोई बड़ा नकारात्मक असर पड़ने की आशंका नहीं है। लव पार्टनर के साथ आपसी समझ बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में भी प्रेम और मधुरता का माहौल रहेगा।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने के दूसरे सप्ताह में मानसिक तनाव और भागदौड़ बढ़ सकती है। किसी करीबी की बातों को जरूरत से ज्यादा दिल पर लेने से बचें। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और अपने फैसले सोच-समझकर लें।


उपाय
प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

शुक्रादित्य योग 2026: 6 नवंबर तक इन 3 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, बनेंगे करियर और धन में तरक्की के योग
साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed