Saturn Venus Conjunction 2025: शनि-शुक्र की युति से बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों को हो सकता है अच्छा लाभ
Saturn Venus Conjunction 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार दिवाली से पहले शनि-शुक्र का संयोग बनने जा रहा है, जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय अच्छा साबित हो सकता है।
दिवाली से पहले मेष राशि वालों के लिए शुक्र और शनि का संयोग बहुत ही शुभ फलदायी साबित हो सकता है। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस योग के चलते आय के नए-नए स्त्रोत भी देखने को मिल सकते हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में है उनको नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। अगर इस दौरान आपने किसी को धन उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है। इस दौरान आपकी योजनाएं सफल होंगी और इच्छाओं की पूर्ति होगी।
Budh Rashi Parivartan 2025: बुध करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, मेष सहित इन राशि वालों के जीवन में आएगी खुशहाली
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र और शनिदेव की युति बहुत शुभ साबित होगी। आपको नई तरह की योजनाएं पर काम करने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान अचानक से धन की प्राप्त होगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनको एक साथ कई मौके मिल सकते हैं। जिन लोगों ने धन का निवेश कर रखा है उनको इससे रिर्टन अच्छा मिल सकता है। जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में रुचि रखते हैं उनके लिए शनि-शुक्र की युति उनके बीच में नजदीकियां बढ़ा ससते हैं। इस दौरान आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
Surya Nakshatra Gochar 2025: 10 अक्तूबर तक सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पैसा और काम दोनों में मिलेगी सफलता
मीन राशि
मीन राशि वालों के शनि-शुक्र की युति अच्छा फल देने के लिए बाध्य रहेंगे। इस दौरान मीन राशि वालों के लिए आने वाले दिन बहुत ही सकारात्मक सिद्ध होंगे। करियर-कारोबार में आपको तरक्की मिल सकती है। आप अपने शत्रुओं पर भारी रहेंगे, जिससे आपको समाज में एक नई पहचान मिलेगी। कामकाज में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। जो लोग संपत्ति या वाहन की खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं उनको इससे लाभ मिलेगा।
Monthly Rashifal October 2025: अक्तूबर माह में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रखना होगा संयम? पढ़ें मासिक राशिफल