फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 29 May-04 June weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (29 May-04 June): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 28 May 2023 01:35 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 28 May 2023 01:35 PM IST
सार

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ फल प्रदान वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का लाभ होगा।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 29 May-04 June weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ फल प्रदान वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का लाभ होगा। इस दौरान परिवार के किसी प्रिय सदस्य की बड़ी सफलता से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आपका कोई कोर्ट-कचहरी में मामला चल रहा है तो विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति आएगी। इस सप्ताह आप अपने बुद्धिबल एवं परिश्रम की बदौलत अपने करियर-कारोबार को आगे ले जाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज के सिलसिले अथवा पर्यटन के लिए लंबी यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने घर के बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। घर-परिवार से जुड़े किसी भी मामले में निर्णय जल्दबाजी या दबाव में लेने से बचें, अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। हालांकि किसी भी फैसले को लेते समय माता-पिता का सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। इस पूरे सप्ताह आप अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिता सकेंगे। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल दिखेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमंत उपासना और हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed