{"_id":"6472f9b045464887220c5623","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-29-may-04-june-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (29 May-04 June): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (29 May-04 June): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 28 May 2023 12:46 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 28 May 2023 12:46 PM IST
सार
वृष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार रहेगी लेकिन उत्तरार्ध में आपको संभलकर चलना होगा।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार रहेगी लेकिन उत्तरार्ध में आपको संभलकर चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर और बाहर सभी का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहन आपके द्वारा लिए गये फैसले में पूरा समर्थन और सहयोग प्रदान करेंगे। नवीन भूमि, वाहन, भवन आदि के क्रय-विक्रय के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। यदि आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन निकल आयेगा। सत्ता-सरकार से संबंधित अटके काम पूरे होंगे। माता-पिता की ओर स्नेह और सहयोग बना रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामले में थोड़ा इस सप्ताह आपको संभलकर चलने की जरूरत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। अपनी लव लाइफ को सोशल मीडिया या अन्य किसी तरह से महिमा मंडन करने से बचें अन्यथा आपको नाहक ही परेशानी झेलनी सकती है। इस दौरान उतावलेपन अथवा लापरवाही में कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में कमी आए। खान-पान और अपनी दिनचर्या का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।