फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 11 To 17 March 2024 weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (11 To 17 March): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Mar 2024 12:58 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 10 Mar 2024 12:58 PM IST
सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको धन, ऐश्वर्य और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 11 To 17 March 2024 weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको धन, ऐश्वर्य और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है अथवा किसी महत्वपूर्ण कार्य जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की बहुप्रतीक्षित तबादले की कामना पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आप बहुत समझदारी के साथ वित्तीय फैसले लेते हुए नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। 

विज्ञापन


पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपके सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ जुड़ाव होगा। जिनके जरिए भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह बड़ी सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ रोमांस करने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। आपसी विश्वास और निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्री यंत्र की पूजा और 'ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:' मंत्र का जप करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed