फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 1 To 07 July 2024 weekly Taurus Horoscope

Taurus Weekly Horoscope (1 To 07 July): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Jun 2024 07:41 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 30 Jun 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 1 To 07 July 2024 weekly Taurus Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ
विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सामने कभी घी घना तो कभी सूखा चना वाली स्थिति रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में अपने काम में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। इस दौरान भूलकर भी अपने कार्य को किसी दूसरे के भरोसे न छोड़ें। साथ ही साथ दूसरों की छोटी-मोटी बातों को तूल न देते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। इस सप्ताह आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर ही लाभ की गुंजाइश बनेगी।


वृषभ राशि के जातकों को धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह भूलकर भी किसी को पैसा उधार न दें। सप्ताह के मध्य में परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। जिसके चलते मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। कलह न बढ़े इसके लिए स्वजनों के साथ तर्क-वितर्क करने से बचें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में पाचन तंत्र संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में अपने खानपान और दिनचर्या सही रखें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं। यदि किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए उचित समय का इंतजार करना उचित रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आने से खुशियों का माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा में श्रीसूक्त का पाठ करें तथा किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed