{"_id":"6728a9a87bd44fabd906c7a1","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-04-november-to-10-november-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (04 to 10 November): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (04 to 10 November): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 04 Nov 2024 04:39 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:39 PM IST
सार
Saptahik Vrishabh Rashifal: वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले और भी ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होगा लेकिन इसके लिए इस राशि के जातकों को आलस्य और अभिमान से बचना होगा।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वृष राशि
विज्ञापन
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले और भी ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होगा लेकिन इसके लिए इस राशि के जातकों को आलस्य और अभिमान से बचना होगा। यदि आप ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं और अपने समय और उर्जा का सदुपयोग करते हैं तो आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता और लाभ मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा।
सप्ताह के मध्य में अचानक से इष्टमित्रों अथवा परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक अथवा पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर से पहले की तरह से सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।
विज्ञापन
व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयास सफल साबित होंगे। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर पर भावनात्मक दबाव बनाने से बचें। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन माता लक्ष्मी की उपासना तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।