{"_id":"6518f1b3ab478ea63c07a8a5","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-02-oct-08-oct-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope ( 02 Oct- 08 Oct): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope ( 02 Oct- 08 Oct): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 01 Oct 2023 05:43 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 01 Oct 2023 05:43 PM IST
सार
अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। किसी योजना या व्यक्ति विशेष के पास फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। इस दौरान न सिर्फ आपको वित्तीय लाभ होगा बल्कि आपकी प्रसिद्धि भी चरम सीमा पर रहेगी। आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृषभ
विज्ञापन
वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपको किसी कार्य विशेष में बड़ी सफलता मिलने के योग बनेंगे। पूरे सप्ताह आपको अपने इष्टमित्रों, सीनियर और परिजनों का सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। ऐसे में आप अपने सोचे हुए काम को सही समय में करने में पूरी तरह से काम करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। किसी योजना या व्यक्ति विशेष के पास फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। इस दौरान न सिर्फ आपको वित्तीय लाभ होगा बल्कि आपकी प्रसिद्धि भी चरम सीमा पर रहेगी। आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आपके पद में बढ़ोत्तरी या बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
इस दौरान आपके भीतर गजब का उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास रहेगा, जिसकी बदौलत आप किसी बिना किसी हिचकिचाहट के जोखिम या खतरे भरे काम को बड़ी आसानी से कर जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार में खासा लाभ मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति कार्य पर आपका पूरा फोकस रहेगा। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और गायत्री मंत्र का पाठ करें।