फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंक ज्योतिष 29 सितंबर: मूलांक 2, 6 और 8 वालों की आर्थिक स्थिति में हो सकता है सुधार, काम में मिलेगी सफलता

Mon, 28 Sep 2026 10:29 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 28 Sep 2026 10:29 PM IST
सार

Ank Jyotish 29 September 2026: अंक ज्योतिष में आज का दिन मूलांक के आधार पर कई महत्वपूर्ण संकेत दे सकता है। जानें मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन करियर, धन, रिश्तों और सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Ank Jyotish Today Numerology Prediction 29 September 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
29 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish 29 September 2026: अंक ज्योतिष में हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से माना जाता है और इसी आधार पर व्यक्ति के जीवन में आने वाले अवसरों और चुनौतियों के संकेत देखे जाते हैं। 29 सितंबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है। किसी के लिए कामकाज में नई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं, तो किसी को धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है। प्रेम और पारिवारिक रिश्तों में भी दिन के प्रभाव अलग-अलग रह सकते हैं। आइए जानते हैं जन्म तारीख के आधार पर मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का अंक ज्योतिष और किन क्षेत्रों में आपको विशेष ध्यान देना चाहिए।

Aaj Ka Ank Jyotish Today Numerology Prediction 29 September 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 1
आज काम से जुड़े मामलों में आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए हर फैसले पर अच्छी तरह विचार करें। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इसलिए समय का सही प्रबंधन करना जरूरी होगा।किसी बात पर आवेश में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें। परिवार में किसी जरूरी विषय पर चर्चा के दौरान आपकी सलाह महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। नियमित समय पर भोजन करने और दिनचर्या व्यवस्थित रखने पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- हरा 

Aaj Ka Ank Jyotish Today Numerology Prediction 29 September 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 2
आज किसी पुरानी चिंता का समाधान मिलने से मन को राहत मिल सकती है। लंबे समय से जिस विषय को लेकर असमंजस था, उसमें स्थिति कुछ स्पष्ट होने की संभावना है। मित्रों और करीबी लोगों के साथ समय बिताने से मूड बेहतर रहेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें और किसी की बात पर बिना जांच-पड़ताल किए भरोसा न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से जरूरी कामों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मैरून

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Ank Jyotish Today Numerology Prediction 29 September 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 3
आज आपकी कल्पनाशीलता और नए तरीके से काम करने की क्षमता आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। लेखन, शिक्षा, कला या रचनात्मक काम से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्साहवर्धक रह सकता है। किसी पुराने मित्र से अचानक संपर्क या मुलाकात हो सकती है, जिससे बीती बातें याद आएंगी। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम को लेकर योजना बन सकती है और घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। खानपान में संतुलन बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन
Aaj Ka Ank Jyotish Today Numerology Prediction 29 September 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 4
आज कार्यक्षेत्र और निजी मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा। जमीन, मकान या संपत्ति से जुड़े किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें और जरूरत पड़ने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। अचानक अतिरिक्त खर्च सामने आने से बजट प्रभावित हो सकता है, इसलिए खर्चों पर नजर रखें। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात को लेकर असहमति हो सकती है। शांत रहकर बातचीत करने से स्थिति संभाली जा सकती है।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: गोल्डन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed