{"_id":"670b4c4f64f3c02aa00137a5","slug":"saptahik-tula-rashifal-14-to-20-october-2024-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (14 to 20 october): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (14 to 20 october): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 13 Oct 2024 03:42 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:42 PM IST
सार
Libra Weekly Horoscope:सप्ताह के प्रारंभ में भले ही कुछेक चीजों को लेकर आपाधापी की स्थिति रहे लेकिन सप्ताह के मध्य में एक बार फिर से आपकी गाड़ी पटरी पर आती हुई नजर आएगी और आप राहत महसूस करेंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तुला राशि
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सामने कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कुछेक घरेलू समस्याएं आपकी परेशानी का कारण बनेंगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक आप किसी वरिष्ठ व्यक्ति के माध्यम से इसका समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह काफी समझदारी के साथ अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी।
सप्ताह के प्रारंभ में भले ही कुछेक चीजों को लेकर आपाधापी की स्थिति रहे लेकिन सप्ताह के मध्य में एक बार फिर से आपकी गाड़ी पटरी पर आती हुई नजर आएगी और आप राहत महसूस करेंगे। घर-परिवार की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में खूब रमेगा। इस दौरान आप पर गुरु अथवा किसी साधु-संत की विशेष कृपा बरस सकती है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो इस सप्ताह आपके जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है तो वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।