फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 04 to 10 November 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (04 to 10 November): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 04 Nov 2024 10:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 10:09 AM IST
सार

Libra Weekly Horoscope:  व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको बाजार में फंसा धन अथवा किसी योजना में अटका पैसा अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 04 to 10 November 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में सफलता के नये द्वार खोल सकता है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के सिलसिले में भटक रहे थे तो इस सप्ताह आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्य-व्यवसाय की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। पूरे सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों और परिजनों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।

इस सप्ताह आप जिस क्षेत्र में पूरे मनोयोग से प्रयास करेंगे आपको उस क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने की संभावना बनेगी। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको बाजार में फंसा धन अथवा किसी योजना में अटका पैसा अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है।
विज्ञापन


आय के अतिरिक्त स्रोत बनने से आपके पास संचित धन में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि अथवा भवन के क्रय-विक्रय का विचार बना रहे थे तो इस सप्ताह के अंत तक आपकी यह मनोकामना भी पूरी हो सकती है। खास बात यह कि इस सौदे में आपको खासा लाभ भी होगा। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ काफी शानदार रहने वाली है। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed