फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 21 to 27 October 2024 weekly Leo Horoscope of this week

Leo Weekly Horoscope (21 to 27 October): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 21 Oct 2024 10:09 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 21 Oct 2024 10:09 AM IST
सार

Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने की बजाय उसे बहुत सोच-समझकर करने की आवश्यकता रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 21 to 27 October 2024 weekly Leo Horoscope of this week
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिंह

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने की बजाय उसे बहुत सोच-समझकर करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आप अपने करियर अथवा कारोबार के प्रति लापरवाह होने से बचें अन्यथा आपको पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने कामकाज को लेकर कुछ इस कदर खुद को उलझा पाएंगे कि आप चीजों को कहां से शुरु करें और कहां खत्म करें इसका निर्णय करना मुश्किल प्रतीत होगा। इस सप्ताह समय पर शुभचिंतकों और इष्टमित्रों की मदद न मिल पाने से भी आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।


सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपको अपना संचित धन खर्च करना पड़ा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आजीविका के क्षेत्र में आने वाली कुछ  परेशानियां आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर उत्पन्न हुआ मतभेद मनभेद में बदल सकता है। इस दौरान आपको अपने घर-परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत रहेगी। प्रेम-प्रसंग में भी सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। अपने लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed