Leo Weekly Horoscope (05 to 11 august): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Leo Weekly Horoscope : सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय और ऊर्जा खर्च करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कर्ज और मर्ज दोनों चीजें आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपको धन उधार भी लेना पड़ सकता है। इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को स्वजनों के साथ उलझने की बजाय उनकी भावनाओं और बातों को समझने का प्रयास करना होगा अन्यथा आपके आत्मीय रिश्तों में खटास आ सकती है। सप्ताह के मध्य में गुप्त सौदे, सरकार संबंधी कार्य, कानूनी मामले कुछ ऐसे विषय होंगे, जिसे लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं से भी आपको जूझना पड़ेगा।
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी दूसरे व्यक्ति पर आश्रित रहने की बजाय खुद अपना काम निबटाने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह धन का लेन-देने करते समय खूब सावधानी बरतें और कागजी काम समय पर निबटाने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपको स्वजनों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपके भीतर निराशा के भाव जाग सकते हैं। हालांकि ऐसे अपने स्वभाव में खीज या चिड़चिड़ापन लाने की बजाय अपनी जिम्मेदारियों को कूल रहते हुए निभाना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध हो या फिर आपका वैवाहिक जीवन आपको अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार होना पड़ेगा, तभी आपको सुख की अनुभूति होगी।
उपाय: प्रतिदिन केले के पेड़ को जल दें तथा दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।