{"_id":"656c11a8696842dc0404dde7","slug":"saptahik-singh-rashifal-04-10-dec-2023-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (04-10 Dec): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (04-10 Dec): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 03 Dec 2023 01:16 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:16 PM IST
सार
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और आपको उसमें अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और आपको उसमें अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में ही भूमि, भवन, वाहन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। माता-पिता की ओर से आपको यथासंभव सुख, सहयोग आदि की प्राप्ति प्राप्त होता रहेगा। किसी बहुप्रतीक्षित चीज की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने के योग बनेंगे। सप्ताह के मध्य में अचानक से तीर्थाटन का प्रोग्राम भी बन सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों और कारोबारियों को इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा शुभ एवं अपेक्षा से अधिक लाभप्रद साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी। इस सप्ताह सिंह राशि के सीनियर उन पर मेहरबान होकर बड़ा पद या जिम्मेदारी दे सकते हैं। सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से शुभ साबित होने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यापार के क्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा। इस दौरान फुटकर कारोबारियों को व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा और कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। इस दौरान आपकी प्रभावी लोगों से मेल-मुलाकात होगी। संतानपक्ष से जुड़ी कोई उपलब्धि आपके मान-सम्मान का कारण बनेगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी और लव पार्टनर के साथ सुख समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा एवं श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।