{"_id":"67c407e599a354cb3e0f76ee","slug":"saptahik-singh-rashifal-03-to-09-march-2025-weekly-leo-horoscope-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope (03 to 09 March): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope (03 to 09 March): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 02 Mar 2025 04:09 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 02 Mar 2025 04:09 PM IST
सार
Leo Weekly Horoscope: इस दौरान आप व्यवसाय में मंदी का अनुभव कर सकते हैं। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते आपकी वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपके कार्य कभी बनते तो कभी अटकते नजर आएंगे। सोचे हुए कार्य समय पर नहीं पूरा होने पर आपके भीतर तनाव और झुंझलाहट की अधिकता रहेगी। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह धैर्य रखते हुए किसी भी विषम परिस्थिति में आपा खोने से बचना चाहिए अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है। संबंध और सेहत दोनों की दृष्टि से इस सप्ताह आपको खूब सचेत रहने की आवश्यकता है।
सप्ताह के मध्य में आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इस दौरान आप व्यवसाय में मंदी का अनुभव कर सकते हैं। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते आपकी वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने साझेदारों, सप्लायरों एवं स्थायी ग्राहकों से अपने संबंध बेहतर बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
March Grah Gochar: मार्च में कई बड़े ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों को मिल सकते हैं अपार धनलाभ के योग
विज्ञापन
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे सामान्य छात्रों के मुकाबले अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर उसके प्रति ईमानदार रहें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान भास्कर को तांबे के लोटे से जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र अथवा सूर्याष्टकं का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।