फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 19-25 Dec 2022 weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (19 से 25 दिसंबर): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 18 Dec 2022 12:58 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 18 Dec 2022 12:58 PM IST
सार

मिथुन राशि के जातकों को पूरे सप्ताह कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी बना हुआ है।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 19-25 Dec 2022 weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन 
विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को पूरे सप्ताह कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में अचानक से काम का बड़ा बोझ आप पर आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान आपको कोई भी कदम क्रोध में आकर उठाने से बचना चाहिए। लोगों की छोटी-मोटी बातों में उलझने की बजाय आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना बेहतर रहेगा। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह खर्च की अधिकता रहेगी। जिसके चलते धन संबंधी दिक्कत से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर भी मन चिंतित रहेगा। हालांकि आपको भी मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक कष्ट पहुंच सकता है। ऐसे में सेहत के प्रति जरा भी लापरवाही न बरतें और अपने खान-पान और दिनचर्या का ख्याल रखें। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की निजी जिंदगी में आवश्यकता से अधिक दखल देने से बचें। सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed