फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 28 Nov -04 Dec 2022 weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (28 Nov -04 Dec) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 27 Nov 2022 01:57 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 27 Nov 2022 01:57 PM IST
सार

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने कार्यों में मनचाही सफलता मिलनी शुरु हो जाएगी।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 28 Nov -04 Dec 2022 weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने कार्यों में मनचाही सफलता मिलनी शुरु हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में न सिर्फ जूनियर बल्कि सीनियर भी आप पर मेहरबान रहेंगे। इस दौरान किसी वरिष्ठ आदमी की सलाह आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है। भूमि-भवन के क्रय विक्रय या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई भी फैसला करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यह समय मार्केटिंग और कमीशन पर काम करने वाले लोगों के लिए भी लाभप्रद साबित होगा। सप्ताह के अंत में पिता के सहयोग से आप घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने में कामयाब रहेंगे। अविवाहित लोगों का इस सप्ताह विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध में चल रहे लोगों के परिजन उन्हें विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में मित्रों या फिर परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर निकल सकते हैं। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दें तो इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रहने वाली है। 
उपाय: प्रतिदिन लाल चंदन का तिलक लगाएं और पूजा में रुद्राक्ष की माला से ॐ हं हनुमते नम: मंत्र का अधिक से अधिक जप करें। 

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed