फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik mesh Rashifal 04 November to 10 november 2024 Know Aries Weekly Horoscope In hindi

Aries Weekly Horoscope ( 04 to 10 November): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 04 Nov 2024 04:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 04 Nov 2024 04:39 PM IST
सार

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार आदि में उन्नति करने के लिए अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं

विज्ञापन
Saptahik mesh Rashifal 04 November to 10 november 2024 Know Aries Weekly Horoscope In hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार आदि में उन्नति करने के लिए अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं। यदि बीते कुछ समय से आपका मन किसी कार्य विशेष को पूर्ण करने को लेकर चिंतित था तो इस सप्ताह उसे पूरा करने में आप येन-केन-प्रकारेण सफलता प्राप्त कर लेंगे।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको मानसिक चिंता एवं आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी। यह समय व्यवसाय करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस सप्ताह व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। सप्ताह के मध्य में आपको कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए अन्यथा आपकी सफलता एवं लाभ के प्रतिशत में कमी आ सकती है। इस दौरान अपनी सेहत और खानपान का भी विशेष ख्याल रखें। यदि आप नौकरीपेशा आदमी हैं तो इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों को परास्त करने में अंतत: कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

विज्ञापन

 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed