फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 02-08 Oct weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (02-08Oct) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Oct 2023 06:11 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 06:11 PM IST
सार

सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले आपका उत्तरार्ध थोड़ा उठापटक वाला रह  सकता है। इस दौरान आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक दोड़भाग करनी पड़ सकती है। इस दौरान किसी काम में शार्टकट लेने की कोशिश न करें, अन्यथा परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 02-08 Oct weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे लेकिन इन अवसरों को भुनाने के लिए आपको अपने समय और अपनी ऊर्जा का प्रबंधन करने के साथ अभिमान और आलस्य से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आज का काम कल पर छोड़ने की आदत से आपको बचना होगा, अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे। इस दौरान अपने खान-पान और दिनचर्या सही रखें और लोगों के साथ मिलजुल कर कार्य करने की कोशिश करें।


सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले आपका उत्तरार्ध थोड़ा उठापटक वाला रह  सकता है। इस दौरान आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक दोड़भाग करनी पड़ सकती है। इस दौरान किसी काम में शार्टकट लेने की कोशिश न करें, अन्यथा परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान नियम कानून का भी उल्लंघन करें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान अपने कागज संबंधी काम पूरे करके रखें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करने या फिर पूजा-पाठ में शामिल होने की संभावना बनेगी। प्रेम संबंध में अनुकूलता रहेगी।  लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के सामंजस्य एवं प्रेम बना रहेगा।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें तथा हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed