{"_id":"63cd16c300cbff6ddc480547","slug":"saptahik-meen-rashifal-23-29-jan-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (23-29 Jan): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (23-29 Jan): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 22 Jan 2023 05:02 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 22 Jan 2023 05:02 PM IST
सार
मीन राशि के जातकों इस सप्ताह अपने धन और समय का सदुपयोग करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा उन्हें परेशान होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों इस सप्ताह अपने धन और समय का सदुपयोग करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा उन्हें परेशान होना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में उन लोगों से बेहद सावधान रहें जो आपको बहकाने की कोशिश करते हैं। घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ गलतफहमी को दूर करने के लिए स्वयं पहल करें और समस्या को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। सप्ताह के मध्य में कामकाज को लेकर अधिक व्यस्तता रह सकती है। इस दौरान जल्दबाजी में कार्य करने से बचें, अन्यथा न सिर्फ आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है, बल्कि आप चोटिल भी हो सकते हैं। इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों से नम्रतापूर्ण व्यवहार करने की जरूर रहेगी। व्यवसाय में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका बड़ा मददगार साबित होगा। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन शनि से संबंधित चीजों का दान करें।