फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 20 To 26 May 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (20 To 26 May): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 20 May 2024 06:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 20 May 2024 06:54 AM IST
सार

Pisces Weekly Horoscope: आप पर घर के वरिष्ठ लोगों की विशेष कृपा बरसेगी। भाई-बहनों के साथ संबंध प्रेमपूर्ण बने रहेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश संभव है।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 20 To 26 May 2024  weekly Pisces Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और लाभप्रद साबित होना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत करियर-कारोबार से जुड़े किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी।  घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रोजी-रोजगार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल दिखाई दे रहा है। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रस्ताव को अधिकारी आसानी से मान लेंगे और आपकी बनाई योजनाओं की प्रशंसा करेंगे। आपके भीतर सकारात्मकता बढ़ेगी और पूरे सप्ताह आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने इष्ट मित्रों एवं सत्ता सरकार से जुड़े लोगों का विशेष सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का हल खोजने में आप कामयाब हो सकते हैं। इस दौरान उच्च शिक्षा का सपना पूरा हो सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। आप पर घर के वरिष्ठ लोगों की विशेष कृपा बरसेगी। भाई-बहनों के साथ संबंध प्रेमपूर्ण बने रहेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश संभव है। इस सप्ताह आपका विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप पहले से ही प्रेम संबंध में बने हुए हैं या फिर विवाहित हैं तो आपका पार्टनर आप पर अपना पूरा प्यार लुटाता हुआ नजर आएगा। 

उपाय: प्रतिदिन पूजा में केसर का तिलक लगाएं और तुलसी की माला से 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed