फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 03-09 April weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (03-09 April): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 02 Apr 2023 04:10 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 02 Apr 2023 04:10 PM IST
सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 03-09 April weekly Pisces Horoscope in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ सकता है। जिसे समय से करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा। इस दौरान कामकाज के दौरान आपसे हुई कोई बड़ी गलती आपको बॉस के गुस्से का शिकार बना सकती है, ऐसे में अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद खूब सावधानी के साथ करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कारोबार को आगे बढ़ाने या फिर पटरी पर लाने के लिए किसी से धन उधार या बैंक से लोन लेना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध का भी खूब ख्याल रखना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको चोट-चपेट लगने की आशंका है, ऐसे में सावधानी के साथ वाहन चलाएं। इस दौरान लोगों की छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करने की बहुत जरूरत है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने और किसी तरह से परेशानी से बचने के लिए सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन में अनावश्यक विवाद से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान बाहुक का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed