फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 28 Nov -04 Dec 2022 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (28 Nov -04 Dec): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 27 Nov 2022 02:06 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 27 Nov 2022 02:06 PM IST
सार

मकर राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह अधिक शुभता एवं अनुकूलता लिए हुए रहने वाला है।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 28 Nov -04 Dec 2022 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह अधिक शुभता एवं अनुकूलता लिए हुए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से भाई-बहनों के साथ चले आ रहे मतभेद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। जो लोग विदेश में करियर या कारोबार करने के लिए प्रयासरत हैं, उनकी राह में आ रही अड़चनें दूर होती हुई नजर आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिसके चलते कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह आयात-निर्यात करने वाले कारोबारियों को अप्रत्याशित रूप से बड़ा लाभ मिल सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजनाएं फलीभूत होंगी। सप्ताह के अंत में परिवार के संग किसी पर्यटन स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों में पैदा हुईं गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और शनिवार के दिन व्रत रखें और शनिदेव के 108 नाम वाले मन्त्रों का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed