{"_id":"67b059687e20cefaf90e6e51","slug":"saptahik-makar-rashifal-17-to-23-february-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (17 to 23 February): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (17 to 23 February): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 16 Feb 2025 01:31 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:31 PM IST
सार
Saptahik Makar Rashifal: इस सप्ताह लोगों के साथ वाद-विवाद करने से बचें और यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना बने तो ऐसा करने में बिल्कुल संकोच न करें।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मकर राशि
वीर भोग्य वसुंधरा। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह इस प्रेरक वाक्य को हमेशा याद रखना होगा क्योंकि उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते समय तमाम तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्य समय पर न पूरे होने अथवा उसमें अड़चन आने से आपके भीतर झुंझलाहट और क्रोध की अधिकता देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में बदलाव होने की आशंका है। इस सप्ताह लोगों के साथ वाद-विवाद करने से बचें और यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना बने तो ऐसा करने में बिल्कुल संकोच न करें। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण उनका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है।
Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो जोखिम भरे धन निवेश से बचें। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ख्याल रखें और किसी को सोच-समझकर ही धन उधार दें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए मकर राशि के जातकों को अनावश्यक विवाद से बचते हुए लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना चाहिए। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा अपयश मिलने की आशंका है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें तथा मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।