{"_id":"67284c1981a4e564fd0d6563","slug":"saptahik-makar-rashifal-04-to-10-november-2024-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (04 to 10 November): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (04 to 10 November): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 04 Nov 2024 10:05 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:05 AM IST
सार
Saptahik Makar Rashifal: इस सप्ताह आपका मन धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में खूब लगेगा। इस दिशा में विशेष योगदान देने के लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मकर राशि
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। इस सप्ताह भाग्य और कर्म का सहयेाग मिलने पर आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। यदि आप विदेश में करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह विशेष सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपका मन धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में खूब लगेगा। इस दिशा में विशेष योगदान देने के लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है।
इस सप्ताह नौकरीपेशा महिलाओं को विशेष उपलब्धि मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में पद एवं कद में वृद्धि होने से आपका मान-सम्मान घर और बाहर दोनों जगह बढ़ेगा। भूमि-भवन, पैतृक संपत्ति आदि से जुड़े मामले में इच्छित सफलता एवं लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा।
विज्ञापन
सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल रहने वाला है। शारीरिक आरोग्यता और मानसिक संतुष्टि बनी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो इस सप्ताह आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।