{"_id":"63fb023a472af34841080863","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-27-feb-05-march-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (27 Feb-05 March): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (27 Feb-05 March): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 26 Feb 2023 01:26 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:26 PM IST
सार
साथ ही साथ घर हो या फिर कार्यक्षेत्र लोगों को मिलाजुला कर चले। साझे में व्यवसाय कर रहे लोगों को अपना कारोबार दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचना होगा। किसी भी काम को कल पर टालने की आदत आपके लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकती है, ऐसे में अपने सभी काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। साथ ही साथ घर हो या फिर कार्यक्षेत्र लोगों को मिलाजुला कर चले। साझे में व्यवसाय कर रहे लोगों को अपना कारोबार दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुंभ राशि के जातकों को अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे निभाने के लिए उन्हें अतिरिक्त प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के अंत में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखें। इस दौरान अपने घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और उनकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से दूर करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के लिए समय निकालें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन किसी सफाईकर्मी को चाय की पत्ती का दान करें।