फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 23-29 Jan weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (23-29 Jan): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 22 Jan 2023 05:01 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 22 Jan 2023 05:01 PM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही इस राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने लगेंगे।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 23-29 Jan weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही इस राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने लगेंगे। भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होने की वजह से आप अपने कार्यक्षेत्र में जो भी जिम्मेदारी लेंगे उसमें बेहतर करके दिखाएंगे। आपके कामकाज की सीनियर और जूनियर प्रशंसा करेंगे। कुंभ राशि से जुड़ी महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ या धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। उनकी ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा बेहद शुभ और लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे हैं तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना एवं शिव चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed